Blog

चकरभाठा थाना प्रभारी पर मारपीट और बदसलूकी के गंभीर आरोप….ढाबा संचालक बोला, मेरे साथ हुआ है थाने में दुर्व्यवहार

बिलासपुर। पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। चकरभाठा थाना प्रभारी पर मारपीट और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगे हैं। ढाबा संचालक के साथ कथित दुर्व्यवहार का यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है और पुलिस विभाग की छवि पर भी असर डाल रहा है।

दरअसल पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है, जहां रायपुर हाईवे स्थित गुरुनानक ढाबा संचालक कुशल मखीजा ने थाना प्रभारी उमेश साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक, उनके ढाबे के सामने कर्मचारियों की एक बिना नंबर की बाइक खड़ी थी। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को जब्त कर थाने ले गई। जब कुशल मखीजा इस संबंध में जानकारी लेने चकरभाठा थाने पहुंचे, तो उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी उमेश साहू ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं, उनके साथ मारपीट भी की गई और करीब 3 घंटे तक थाने में बैठाकर रखा गया। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली हरकत भी की गई। उन्होंने बताया कि वे सिख समाज से हैं और मारपीट के दौरान उनकी दाढ़ी पकड़कर बदसलूकी की गई, जो उनकी आस्था के खिलाफ है।इधर घटना की जानकारी मिलते ही सिख समाज में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में समाज के लोग पीड़ित के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस पूरे मामले ने पुलिस की कार्यशैली और व्यवहार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

दाढ़ी पकड़कर मारपीट, मोबाइल छीना, ढाबा संचालक ने टीआई पर लगाए संगीन आरोप

शिकायत में आरोप है कि थाना प्रभारी ने:
कॉलर पकड़कर जबरन अंदर खींचा
मोबाइल फोन छीन लिया।रीडर रूम में ले जाकर दाढ़ी पकड़कर मारपीट की गाली-गलौज और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया
झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
पीड़ित ने कहा कि इस घटना से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

चकरभाठा थाना प्रभारी पहले से सुर्खियों में

बता दे चकरभाठा थाना प्रभारी उमेश साहू शुरू से ही विवादों के घिरे रहे है।
इसके पहले वे ट्रैफिक में वसूली के नाम से विभाग की छवि को धूमिल कर चुके है।उसके बाद बिल्हा में भी विवादों में घिरे रहे है।इतना ही नहीं अब वे चकरभाठा थाना प्रभारी के रूप के काम करते हुए फिर से विवादों के आ गए है।
जिसकी वजह से पुलिस की छवि खराब हो रही है।

वर्जन
थानेदार के बेवजह धमकी दी है और गाली गलौच किया है।जिनका व्यव्हार अभद्र था,कार्रवाई होनी चाहिए।

कुशल मखीजा
पीड़ित होटल व्यवसायी

वर्जन
डीएसपी स्तर के अधिकारी से जांच कराने के निर्देश दिए हैं और इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जायेगी।जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

रजनेश सिंह
एसएसपी बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *