Blog

सेंट जेवियर्स स्कूल कोटा बंद होने से पालकों की चिंता बढ़ी,

कलेक्टर से लगाई गुहार

बिलासपुर। कोटा स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के बंद होने की खबर के बाद वहां पढ़ने वाले छात्रों और उनके पालकों में चिंता बढ़ गई है। इस मामले को लेकर पालकों ने जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने की मांग की है। पालकों का कहना है कि स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है इसलिए प्रशासन इस दिशा में जल्द निर्णय ले।

दरअसल पालकों ने बताया कि कोटा स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में कई छात्र आरटीई के तहत अध्ययनरत हैं। जानकारी मिली है कि यह स्कूल सत्र 2026-27 से बंद किया जा रहा है जिससे यहां पढ़ रहे बच्चों के सामने आगे की पढ़ाई को लेकर संकट खड़ा हो गया है। स्कूल सीबीएसई पैटर्न पर संचालित होता है इसलिए बच्चों को उसी पैटर्न के स्कूल में प्रवेश दिलाने की मांग की गई है। पालकों ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि उनके बच्चों को भरनी स्थित सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल की मुख्य शाखा में आरटीई के तहत प्रवेश दिलाया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई बिना बाधा के जारी रह सके। उनका कहना है कि यदि बच्चों को उसी संस्था की मुख्य शाखा में पढ़ने का अवसर मिल जाएगा तो उन्हें नए माहौल में ढलने में भी परेशानी नहीं होगी। पालकों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर स्कूल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों का भविष्य दांव पर है और समय रहते समाधान नहीं निकला तो कई छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।
पालको का कहना है की स्कूल प्रबंधन ने आरटीई के बच्चों को प्रवेश देने से इंकार कर दिया है। जिससे पालको की चिन्ता बड गई है। इस संबंध में अभिभावकों ने कलेक्टर से सकारात्मक निर्णय लेने की उम्मीद जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *