Blog

मंगला क्षेत्र में 12 एकड़ जमीन पर बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

एमआईसी से प्रस्ताव पास, बिलासपुर को मिलेगी नई पहचान

बिलासपुर । शहर में आने वाले समय में एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। नगर निगम ने मंगल क्षेत्र में लगभग 12 एकड़ भूमि क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के लिए देने का निर्णय लिया है। इस प्रस्ताव को मेयर इन काउंसिल की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। प्रस्ताव के अनुसार, यह जमीन पहले जिला क्रिकेट संघ को आवंटित की जाएगी, जिसके बाद इसे छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के माध्यम से बीसीसीआई को सौंपा जाएगा। इसके बाद स्टेडियम के निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी बीसीसीआई द्वारा संभाली जाएगी।इस पहल से बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन का रास्ता खुल सकता है, जिससे शहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। साथ ही, इससे स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं और अवसर मिलेंगे। स्टेडियम बनने से न केवल खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि शहर के समग्र विकास को भी गति मिलेगी। हालांकि यह परियोजना अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन आने वाले वर्षों में इसके जमीन पर उतरने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *