Blog
चेकिंग के दौरान युवती का हंगामा, पुलिस से बदसलूकी पर हुई कार्रवाई

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित राजीव गांधी चौक पर हाईवोल्टेज ड्रामा का नजारा देखने को मिला। पुलिस की टीम नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी शराब के नशे में कथित युवती को रोककर पूछताछ शुरू की गई।
जैसे ही पुलिस ने उससे पूछताछ की, युवती ने सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया और ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी की। इस कारण आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बन गया।

पुलिस ने संयम बरतते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और युवती के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की। अधिकारियों ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।