Blog
बिलासपुर में गैस माफियाओं पर शिकंजा, 263 सिलेंडर जब्त, सप्लाई चेन जांच के दायरे में

बिलासपुर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। खाद्य विभाग ने मधुबन इलाके में छापेमारी कर 263 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू गैस का उपयोग व्यावसायिक काम में किया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान गोदाम संचालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। विभाग ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर मामले की जांच तेज कर दी है।
अधिकारियों के मुताबिक अब इस पूरे मामले में Indian Oil Corporation और Hindustan Petroleum को भी शामिल कर सप्लाई और वितरण की गहन जांच की जाएगी।फिलहाल इलाके में इस कार्रवाई के बाद गैस कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।