Blog

19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि, जानिए पूरी पूजा सामग्री की लिस्ट

पूजा में न हो कोई कमी, माता रानी को प्रसन्न करने के लिए रखें ये जरूरी सामान

बिलासपुर।चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च को रामनवमी के साथ संपन्न होगा। इन नौ दिनों तक भक्त माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा करते हैं। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा और पूर्ण पूजा सामग्री के साथ की गई आराधना से मां दुर्गा भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। ऐसे में पूजा के दौरान किसी भी आवश्यक सामग्री की कमी न हो, इसके लिए हम आपको बता रहे हैं नवरात्रि की संपूर्ण पूजा सामग्री की सूची।

दरअसल हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दौरान घर-घर में माता रानी की स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। भक्तजन नौ दिनों तक व्रत रखते हुए मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना करते हैं।नवरात्रि पूजन के लिए सबसे पहले कलश स्थापना की जाती है, जिसके लिए मिट्टी का पात्र, जौ, कलश, नारियल, आम या अशोक के पत्ते और लाल कपड़ा आवश्यक होता है। इसके अलावा माता की प्रतिमा या तस्वीर, चुनरी, श्रृंगार का सामान, अक्षत, रोली, कुमकुम, हल्दी, चंदन, फूल और माला भी पूजा में जरूरी होते हैं।भोग के लिए फल, मिष्ठान, पंचमेवा और नारियल का उपयोग किया जाता है। साथ ही धूप, दीप, अगरबत्ती, कपूर और घी भी पूजा का अहम हिस्सा हैं। अखंड ज्योति जलाने के लिए दीपक और तेल या घी की व्यवस्था भी की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विधि-विधान से और पूर्ण सामग्री के साथ की गई पूजा से माता रानी प्रसन्न होती हैं और भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। नवरात्रि की यह 9 दिन हर देवी भक्तों के लिए खास होता है यही वजह है कि इन नौ दिनों में देवी आराधना के साथ भक्त उनका आशीर्वाद प्राप्त करने पूरे समय भक्ति में लीन रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *