हिंदू नववर्ष शोभायात्रा पर मार्ग परिवर्तित….अगर आपको ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना है तो इस सड़क मार्ग का करिये उपयोग
बिलासपुर। हिन्दु नव वर्ष के अवसर पर शाम 4 बजे पुलिस ग्राउण्ड बिलासपुर के पास से शोभा यात्रा प्रारंभ होकर प्रमुख मार्ग सत्यम चौक-अग्रसेन चौक-श्रीकांत वर्मा मार्ग-तारबहार-पुराना हाईकोर्ट रोड-गांधी चौक-जूना बिलासपुर-कोतवाली चौक-सदर बाजार होते हुये तिलक नगर देवकीनंदन चौक हनुमान मंदिर पहुंचकर समापन होगा।
शोभायात्रा के दौरान मार्ग/यातायात व्यवस्था के लिए अम्बेडकर चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, पुराना बस स्टैण्ड, गांधी चौक, दयालबंद चौक, ज्वाली पुल, वाल्मिकी चौक, रामसेतु, पोस्ट आफिस तिराहा” से सभी प्रकार के वाहनों को डायवर्सन कर परिवर्तित मार्ग से भेजा जावेगा। साथ ही शोभा यात्रा के आगे पेट्रोलिंग वाहन कार एवं बाइक लिफ्टर के द्वारा मार्ग में खडे़ वाहनों को हटवाया जायेगा। आउटर में मोतीलाल पेट्रोल पम्प, गुरूनानक चौक, लिंगियाडीह, तुर्काडीह बाईपास, मंगला चौक से वाहन को डायवर्सन कर आउटर से भेजा जायेगा।