Blog
नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर /मुंगेली/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा जिले से समस्त थाना/चौकी प्रभारी को महिला एवं संपत्ति संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
इसी बीच प्रार्थी सरगांव थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की को संदेही राहुल यादव निवासी मेढ़की के द्वारा नाबालिक को बहला फुसलाकर भगाकर/अपहरण कर कहीं ले गया है।घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस खोजबीन में जुटी रही,इसी बीसी पुलिस को पता चला कि बोरियाखुर्द रायपुर से संदेही राहुल यादव छिपा हुआ है।तत्काल पुलिस बल जाकर आरोपी के कब्जे से नाबालिग को बरामद किया गया और पकड़े गए युवक के खिलाफ
कार्रवाई की गई।