सरगुजा में युवक की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार
साक्ष्य मिटाने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने बरामद किए हथियार
अंबिकापुर ।सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में हुए हत्या मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने एक युवक पर डंडा और टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को डबरी में फेंक दिया और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, आरोपियों के परिजनों ने घर में गिरे खून को साफ कर गोबर से लिपाई कर दी, ताकि घटना के निशान मिटाए जा सकें।पुलिस ने मामले की जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त डंडा, टांगी, मोटरसाइकिल और आरोपियों के कपड़े जब्त किए हैं। साथ ही घटनास्थल से खून लगा जूट का बोरा, मोबाइल फोन और गमछा भी बरामद किया गया है। डीआईजी और एसएसपी के निर्देश पर उदयपुर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया।