एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं पुलिस की कार्यवाही,अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी करते 1 आरोपी एवं 1अपचारी बालक सहित कुल 2 अंतरराज्यीय तस्कर थाना सिंघोड़ा पुलिस के गिरफ्त में

3 लाख 50 हजार कीमत का 07 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त।*
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स की अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन पर लगातार कार्यवाही ।
दोनो तस्कर मध्यप्रदेश के निवासी, महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में
महासमुंद।एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक बिना नंबर कि KTM मो0सा0में उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर दो व्यक्ति आ रहे है कि सूचना पर एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहूंच कर नाकाबंदी किये जहां कुछ समय बाद एक बिना नंबर कि KTM मो0सा0 आया जिसमें बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम पारस लोधी पिता लल्लू लोधी उम्र 18 साल 02 माह साकिन शाही नाका रोड त्रिपुरी वार्ड शाही नाका पुरूवा थाना गढा जिला जबलपुर म0प्र0, 02 विधि से संघर्षरत बालक होना बताये, पूछताछ करने पर मोटर सायकल के बीच सीट में रखे बैग के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताये एवं उक्त गांजा को कंटामाल उडिसा से जबलपुर मध्यप्रदेश ले जाना बताये । जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए थाने में आरोपियों से 07 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 3,50,000/- रुपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक बिना नंबर की KTM मो0सा0 किमती 75,000/-रू, एवं 01 नग मोबाईल कीमती 05,000 रूपये, व कुल जुमला 04,30,000/- रूपये को जप्त किया गया है। उक्त अपराध कृत्य एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से एक आरोपी को विधिवत गिर० किया गया तथा विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।
*यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई* ।
⚫ *जप्त सम्पत्तीः-*
01. *07 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त , कीमत 3,50,000/- रुपये।*
02 . *परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन एक बिना नंबर की KTM मो0सा0 कीमती 75,,000 रूपये, एवं*
03. *01 नग मोबाईल कीमती 05,000 रूपये, कुल जुमला 4,30,000/- रूपये*
⚫ *गिरफतार आरोपियो का नाम-*
*परिवहनकर्ता*
*01- पारस लोधी पिता लल्लू लोधी उम्र 18 साल 02 माह साकिन शाही नाका रोड त्रिपुरी वार्ड शाही नाका पुरूवा थाना गढा जिला जबलपुर म0प्र0*
02. विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई है
।