कांकेर पुलिस के “शिकायत हेल्प डेस्क” अभियान की तर्ज पर “संवाद” नाम से महासमुंद जिले में भी इसे लागू किया जा रहा है,अब पुलिस को व्हाट्सएप्प पर भेज सकेंगे अपनी शिकायत या अवैध गतिविधियों से संबंधित गुप्त सूचना

शिकायत हेल्प डेस्क में शिकायत करने अथवा सुचना देने के लिए मोबाइल नंबर-9479229939 पर “Whatsapp” में मैसेज करें।
Hi/Hello/नमस्ते/हेल्प- ऐसे कोई भी ग्रीटिंग भेज कर हेल्प डेस्क में चैट की शुरुवात कर सकते हैं।
ग्रीटिंग भेजते ही आटोमेटिक दो विकल्प आएगा – 1. शिकायत दर्ज करें ,2. अवैध गतिविधियों की गुप्त सूचना दे
AI आधारित आटोमेटिक रेस्पॉन्स सिस्टम पर काम करेगा “संवाद” के अंतर्गत व्हाट्सप्प बॉट चैट
AI द्वारा स्वतः शिकायतों को 10 एवं गुप्त सूचनाओं को 4 प्रकार में बाँट कर सम्बंधित थानों को किया जाएगा आबंटित
डैशबोर्ड पर होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग
पुलिस और लोगों में संवाद अब और भी आसान तथा प्रभावी
शिकायत हेल्प डेस्क के द्वारा दी गई शिकायत की अद्यतन स्थिति भी Whatsapp के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है
7 दिवस के भीतर एक मोबाइल नंबर से 1 शिकायत भेजी जा सकती है।
महासमुंद।पुलिस और जनता के बीच संवाद को सरल और प्रभावी बनाने की दिशा में कांकेर पुलिस के प्रभावी पहल को अक्षरशः महासमुंद जिले में भी लागू किया जा रहा है | आज दिनांक 18 मार्च से जनता महासमुंद जिला पुलिस को व्हाट्सप्प के जरिये अपनी कोई भी शिकायत या किसी आपराधिक गतिविधि के बारे सूचना भेज सकते है|
कैसे करे महासमुंद पुलिस से संवाद
महासमुंद पुलिस द्वारा व्हाट्सप्प संवाद के लिए एक व्हाट्सप्प नंबर 9479229939 जारी किया जा रहा है| कोई भी सूचनाकर्ता या शिकायतकर्ता इस व्हाट्सप्प में मैसेज के जरिये अपनी शिकायत या फिर कोई सूचना सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भेज सकते है | व्हाट्सप्प में इस प्रसारित नंबर पर Hi/Hello/नमस्कार इत्यादि लिखकर भेजने से स्वतः एक मैसेज आएगा|
“महासमुंद संवाद पोर्टल में आपका स्वागत है 🚔
कृपया इनमें से 1 विकल्प चुनें:
1️⃣ अवैध शराब/जुआ या अन्य आपराधिक गतिविधि के बारे में गुप्त सूचना देने के लिए
2️⃣ शिकायत दर्ज करने के लिए
गुप्त सूचना के लिए 1 या शिकायत के लिए 2 भेजें।”
शिकायत कैसे भेजे
अगर व्हाट्सप्प में शिकायतकर्ता के द्वारा 2 चुना गया तो व्हाट्सप्प चैट बॉट शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत पत्र की एक प्रतिलिपि भेजने के लिए निर्देशित करता है| शिकायतकर्ता अपने शिकायत पत्र की फोटो या पीडीएफ भेज सकते है या फिर स्वयं टाइप करके व्हाट्सप्प में भेज सकते है|
“📋 शिकायत दर्ज करें
कृपया अपनी शिकायत पत्र की फोटो/PDF भेजें या अपनी शिकायत टाइप करके भेजें।
एक से अधिक पेज हों तो एक-एक करके भेजें।”
शिकायत की फोटो या पीडीएफ भेजने के बाद चैटबॉट से निम्नलिखित जवाब आएगा|
“✅ फोटो मिल गई! (1 पेज)
क्या आपने सम्पूर्ण शिकायत भेज दी है?
यदि हाँ तो 1 भेजे
यदि नहीं तो और फोटो डाले”
शिकायत की सभी फोटो या पीडीएफ भेजने के बाद चैटबॉट से निम्नलिखित जवाब आएगा|
✅ आपकी शिकायत दर्ज हो गई है।
हम आपकी शिकायत पर कार्यवाही करेंगे।
📋 शिकायत क्रमांक: 9
इस नंबर को संभाल कर रखें।
आपराधिक गतिविधि के बारे में सूचना कैसे भेजे
अगर व्हाट्सप्प में शिकायतकर्ता के द्वारा 1 चुना गया तो व्हाट्सप्प चैट बॉट सूचनाकर्ता को अपनी सूचना भेजने के लिए निर्देशित करता है| शिकायतकर्ता अपने सूचना की फोटो या पीडीएफ भेज सकते है या फिर स्वयं टाइप करके व्हाट्सप्प में भेज सकते है| सूचना मुख्यतः बड़ी मात्रा में शराब बनाने/बेचने संबंधी, गांजा के परिवहन एवं बिक्री संबंधी, इंजेक्शन, नशे की दवा के परिवहन एवं बिक्री संबंधी, किसी अपराधी के आने सम्बन्धी या कोई अन्य सूचना हो सकती है
“क्या आप किसी अपराधी गतिविधि(अवैध शराब बनाना/बेचना, जुआ, गांजा या अन्य ) के बारे में गुप्त सूचना देकर पुलिस और समाज की मदद करना चाहते है?
सूचना सीधे पुलिस अधीक्षक(SP) के पास जाएगी | आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
यदि हाँ तो 1 टाइप करके भेजे”
“1️⃣ बड़ी मात्रा में शराब बनाने/बेचने संबंधी
2️⃣ गांजा के परिवहन एवं बिक्री संबंधी
3️⃣ इंजेक्शन/नशे की दवा के परिवहन एवं बिक्री संबंधी
4️⃣ कोई अन्य सूचना
इनमे से किसी भी अपराधी गतिविधि के बारे में गुप्त सूचना देने के लिए कृपया 1 से 5 के बीच नंबर टाइप करके भेजें।
या सीधे सूचना टाइप करके भेजे “
“सूचना में स्थान, गांव, थाना, अपराधी का नाम और अपराध की श्रेणी के बारे में यथासंभव स्पष्ट जानकारी टाइप करके दे| ये सूचना सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय जायेगी और आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी”
AI चैटबॉट का इस्तेमाल
व्हाट्सप्प का AI चैटबॉट शिकायत की फोटो/पीडीएफ को स्कैन करके स्वतः शिकायत को 10 मुख्य वर्गों में वर्गीकरण करता है | साथ ही शिकायत को सम्बंधित थाने को आबंटित करता है| 10 मुख्य श्रेणियाँ निम्नलिखित है|
- मारपीट/धमकी/गालीगलौच
- आपसी लेन देन/ व्यापार संबंधी
- महिला संबंधी/ छेड़खानी
- भूमि संबंधी
- चोरी ( बाइक, मोबाइल, व अन्य सामान्य)
- सोशल मीडिया संबंधी
- ठगी ( सामान्य, साइबर)
- अवैध शराब/जुआ/सट्टा/गांजा
- सामाजिक एवं पारिवारिक विवाद
- अन्य