Blog

मादक पदार्थ पर लोगो की लगातार कार्रवाई गांजा की अवैध बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार…5 किलो 876 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

शीतला तालाब खेरधा के पास अवैध बिक्री करते पकड़ा गया आरोपी

दुर्ग ।मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खेरधा निवासी एक व्यक्ति द्वारा शीतला तालाब खेरधा के पास अवैध रूप से गांजा बिक्री की जा रही है। सूचना पर थाना जामुल पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिलावर अली, उम्र 38 वर्ष, निवासी खेरधा बाजार चौक, थाना जामुल, जिला दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में कुल 05 किलो 876 ग्राम गांजा, कीमती लगभग 2,93,000 रुपये जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 180/2026 धारा 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ की बिक्री

घटना स्थल :
शीतला तालाब के पास, ग्राम खेरधा, थाना जामुल, जिला दुर्ग

आरोपी का नाम :
दिलावर अली, उम्र 38 वर्ष, निवासी खेरधा बाजार चौक, थाना जामुल, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री :

1. 05 किलो 876 ग्राम गांजा

2. एक प्लास्टिक बोरी

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना जामुल के थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक सौमित्री भोई, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र देशमुख, आरक्षक तोषण चन्द्राकर, महात्मा साहू, चंदन सिंह, संतोष, अतुल यादव एवं एसीसीयू टीम की संयुक्त भूमिका सराहनीय रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *