Blog

नशे में धुत्त होकर स्कूटी चला रही युवती ने पुलिस कार्यवाही पर मचाया हंगामा, कहा फांसी पर चढ़ा देंगे क्या

बिलासपुर। वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार युवती पुलिस को देखकर भाग रही थी, इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर गिर गई। जब पुलिस उठाने पहुंची, तब पता चला कि युवती शराब के नशे में है। इसके बाद युवती पुलिसकर्मियों के साथ बहस करते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं, पुलिस ने एमव्ही एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

मंगलवार रात राजीव गांधी चौक पर पुलिस की टीम शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की ब्रेथ एनाइालजर से जांच कर रही थी। रात 10.30 बजे स्कूटी से आ रही युवती पुलिस को देख भागने लगी और गाड़ी सहित गिर गई। पुलिस के रोकने पर उसने कार्रवाई का विरोध करते हुए विवाद करने लगी। वहां मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे। युवती गुस्से में आकर बोली कि ज्यादा से ज्यादा फांसी होगी न और क्या होगा, बना ले वीडियो, रील्स बनाकर वायरल कर देना, कोलेप्स कर देना और क्या होगा। इस बीच पुलिसकर्मियों ने युवती को ब्रेथ एनालाइजर में फूंक मारने को कहा। वह बीच सडक़ पर चिल्लाने लगी। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट 185 के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी को जब्त कर लिया है। यातायात व थाने के द्वारा माह जनवरी से अब तक शराब सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 913 आरोपी वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जिसमें सभी प्रकरण न्यायालय में पेश किया गया। उन पर अधिक राशि से दंडित की गई है।

महिला पुलिस बल भेजा गया:–

युवती को ब्रिथ एनालाइजर में फूंकने को कहा गया। जब युवती ने मना कर पुलिस टीम से हुज्जत शुरू कर दी तो अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने महिला पुलिस बल भेजा,जिसके बाद कार्यवाही की जा सकी।

वाहनों की होगी निलामी :–

यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ता जो वाहन चालक अपने वाहनों को न्यायालय उपस्थित होकर सुपुर्दगी में नहीं ले रहे हैं। ऐसे वाहनों की शीघ्र नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। ताकि सडक़ों पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर सुरक्षा मानकों व मापदंडों की अवहेलना पूर्ण आचरण के कारण सडक़ दुर्घटनाओं की स्थिति को टाला जा सके।

शादी सीजन के कारण सडक़ों पर आवागमन बढ़े:–

वर्तमान में शादी विवाह व अन्य विभिन्न प्रकार के आयोजन के कारण लोग सडक़ों पर ज्यादा से ज्यादा आवागमन कर रहे हैं। ऐसे में वाहनों की तादाद सडक़ों पर लगातार बढ़ते जा रही है। यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण कई बार वाहन चालक सडक़ दुर्घटना में न सिर्फ स्वयं आहत होते हैं। अपितु वाहनों में सवार व सामने से आ रहे अन्य राहगीर भी दुर्घटना के चपेट में आ जाते हैं। अत: दुर्घटना के गंभीर परिणाम व मानवीय क्षति को दृष्टिगत रखते हुए सडक़ों पर चलते हुए सदैव सुरक्षा मापदंडों का विशेष ख्याल रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *