Blog

सेंट जेवियर्स सिरगिट्टी हाई स्कूल समर कैंप में चौथे दिन कठपुतली शो का आयोजन……

बिलासपुर।सेंट जेवियर्स सिरगिट्टी हाई स्कूल में आयोजित समर कैंप में आज चौथे दिवस कठपुतली शो करवाया गया जिसमें बिलासपुर जिले की श्रीमती किरण मोइत्रा के निर्देशन में आयोजित कठपुतली कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया

जिसमें मुख्य रूप से बच्चों को साफ़ सफाई पोषण आहार मोबाइल से दूरी पैकेट फ़ूड आइटम से दूरी एवं गुड टच और बैड टच जागरूकता एवं मुख्य रूप से नशा से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया हर टॉपिक को बच्चो ने खेल खेल में मनोरंजन एवं नुक्कड़ नाटक कठपुतली द्वारा दिखाया गया और योजना संबंधित गीतों द्वारा प्रस्तुति दी गई इस अवसर पर उपस्थित स्कूल की प्राचार्या श्रीमती संतोषी डाकवा जी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे सभी ने इस कठपुतली मंचन कार्यक्रम का समर कैंप में हिस्सा लिया बच्चो के साथ बड़े भी झूम उठे और कठपुतली एवं नाटय कला मंच की टीम द्वारा पिछले वर्ष भी आयोजित समर कैम्प में अपनी प्रस्तुति दी थी इस अवसर पर मुख्य आकर्षण तपस्या राजा वीरा और आदिवासी दारा सिंह नुमा कठपुतली ने नेतृत्व किया और धागे वाली कठपुतलियों ने योजना बद्ध गीतों में झूम झूम डांस दिखा कर बच्चो को ख़ुशी दी और कठपुतली टीम में शामिल किरण मोइत्रा के निर्देशन मे कलाकार प्रशांत मानिकपुरी रूपेश कुर्रे परस राम साहू और कोमल साहू एवं देव राज साहू उमेश प्रकाश महंत रंजीत यादव और सत्यजीत मजूमदार एवं दया राम साहू ने अपने कठपुतली नृत्य मंचन से पूरे जोश से तालियाँ बटोरी और भविष्य में आगे भी इसी प्रकार के कार्यक्रम में शामिल होने का वड़ा किया कठपुतली नृत्य नाटक एक जरिया है खेल खेल में शिक्षा सूचना एवं प्रचार प्रसार का प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो की सभी क्षेत्रों मे शिक्षा विभाग द्वारा या महिला बाल विकास विभाग द्वारा या समाज कल्याण विभाग द्वारा हर बार कई अन्य अन्य जगहों स्कूल और ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होना चाहिए शासन की समस्त योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए ये कठपुतली एवं नाटय कला मंच हर जगह अपनी प्रस्तुति देने में सक्षम है ।

संचालिका श किरण मोइत्रा बिलासपुर छ ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *