Blog

विन्ध्यांचल रीवा बिलासपुर विमान सेवा की मांग

बिलासपुर । विन्ध्यांचल सांस्कृतिक मंच के प्रतिनिधिमंडल ने, जिसका नेतृत्व मंच के सचिव आर. के. शर्मा द्वारा किया गया, माननीय उप मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश से सौजन्य भेंट कर विन्ध्य क्षेत्र एवं बिलासपुर के मध्य बेहतर परिवहन सुविधाओं के विषय में विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिल्ली-रीवा विमान सेवा को बिलासपुर तक विस्तारित करने तथा क्षेत्रीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर को हवाई संपर्क से जोड़ने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। साथ ही बिलासपुर में निवासरत विन्थ्य
समाज की बड़ी संख्या एवं न्यायधानी होने के कारण इसकी महत्ता भी अवगत कराई गई। उप मुख्यमंत्री ने विषय की गंभीरता को समझते हुए इस पर सकारात्मक रुख व्यक्त किया तथा आवस्त किया कि इस दिशा में आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विमान सेवा के साथ-साथ रीवाङ्गदुर्ग रेल सेवा को बिलासपुर होकर
संचालित करने का भी आश्वासन प्रदान किया। मंच के सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि शीघ्र ही इन सुविधाओं का लाभआमजन को प्राप्त होगा। अंत में विन्ध्यांचल सांस्कृतिक मंच द्वारा इस पहल को क्षेत्रीय विकास एवं सामाजिक समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *