नगर पंचायत का लेखापाल 8 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ाया

चेक जारी कराने के एवज में मांगी थी रिश्वत
बिलासपुर।एसीबी एवं आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तारतम्य में एसीबी इकाई बिलासपुर ने जांजगीर जिले में नवागढ़ नगर पंचायत के लेखापाल को 8000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।।
दरअसल डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि नवागढ़ निवासी अब्दुल वहाब ने एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि उसके फर्म के द्वारा नगर पंचायत नवागढ़ क्षेत्र में वित्त वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना से संबंधित कार्य और मरम्मत का कार्य किया गया था जिसकी बिल राशि करीब 203000 रुपए का चेक जारी कराने के एवज में 16000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है और वह 6000 रुपए उसे दे चुका है तथा 10000 रुपए की और माँग की जा रही है जो वह उसे उक्त कार्य के लिए 10000 रुपए रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है।।
शिकायत का सत्यापन
कराने पर शिकायत सही पाई गई और सत्यापन में मोलभाव पर आरोपी द्वारा 10000 रुपए की जगह 8000 रुपए लेने के लिए सहमति दी गई, जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई ।इसी बीच प्रार्थी को संबंधित को रिश्वत रकम देने भेजे जाने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी से रिश्वती रकम अपने हाथ में लेकर अपनी कार में रखे जाने पर आसपास फैली एसीबी टीम ने उसे ग्राम सेमरा के पास शाह क्रशर के पास पकड़ लिया गया।रिश्वत में ली गई राशि 8000 रुपए को आरोपी से बरामद कर लिया गया है। एसीबी ने आरोपी के विरुद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है ।