Blog

भव्य आयोजन में सूर्यवंशी समाज के 26 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर, सूर्यवंशी समाज के पूर्वज पुरोधाओं ने 100 साल पहले रतनपुर में पर्वत दान कर सूर्यवंशी समाज को एक दशा और दिशा देने का काम किए थे उन्हीं के परंपरा का निर्वहन करते हुए आज सूर्यवंशी समाज के द्वारा रतनपुर में आयोजित सूर्यवंशी पर्वत दान स्मृति महोत्सव के दूसरे दिन आज यानी 22 मार्च को सूर्यवंशी समाज के द्वारा एक भव्य आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया
इस पावन अवसर पर कुल 26 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे, जहां पूरे विधि-विधान के साथ वर-वधू का विवाह संपन्न कराया गया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव शामिल हुए
वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा, राजेश सूर्यवंशी जिला पंचायत अध्यक्ष, सोमनाथ यादव और अरुणा, चंद्रप्रकाश सूर्य, घनश्याम रात्रे सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थिति रहे और इस सामूहिक विवाह के साक्षी बने मंच का सफल संचालन समाज से रामायण सूर्यवंशी के द्वारा किया गया

सामूहिक विवाह के इस आयोजन को लेकर सूर्यवंशी समाज बाहुल्य क्षेत्र के गांवों से से बड़ी संख्या में समाज के महिलाएं बच्चे बुजुर्ग सभी सम्मिलित हुए इस तरह पुरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा, जहां बड़ी संख्या में लोग इस शुभ अवसर के साक्षी बनने पहुंचे और वर वधु को आशीर्वाद दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *