Blog

बिलासपुर में 4.35 किलो गांजा जब्त:स्कूटी से तस्करी कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा, 42,500 रुपए भी मिले

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने गांजा तस्करी के एक मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गत दिवस व्यापार विहार स्थित प्लेनेटोरियम के पीछे रेलवे लाइन के पास से स्कूटी में 4.35 किलोग्राम गांजा ले जाते हुए उसे पकड़ा। आरोपी के पास से 42,5०० रुपए नकद भी जब्त किए गए।

पुलिस के अनुसार, तालापारा बजरंग चौक निवासी 29 वर्षीय कार्तिक गुप्ता को व्यापार विहार तारा मंडल के पास स्कूटी (वाहन क्र. सीजी-1० सीडी-1592) से रेलवे लाइन पार कर इंद्रसेन नगर की ओर जाते समय रोका गया। संदेह होने पर उसकी स्कूटी की डिक्की की तलाशी ली गई, जिसमें अवैध रूप से रखा 4.35 किलोग्राम गांजा और 42,5०० रुपए नकद बरामद हुए।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 2० (बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गांजा तस्करी में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *