Blog

लिंगियाडीह में आवास को लेकर बढ़ा विरोध, महिलाओं ने संभाली कमान

निगम के नोटिस पर भड़के ग्रामीण, खमतराई शिफ्टिंग का किया विरोध

बिलासपुर।लिंगियाडीह में पिछले कई दिनों से आवास की अनिश्चितता को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। बस्ती की महिलाएं प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने आशियाने को बचाने की मांग कर रही हैं। मंगलवार को नगर निगम ने बस्ती के 113 मकानों को सूचना पत्र जारी किया, जिसमें खमतराई में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए मकान देने की बात कही गई है। इसके लिए हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज नगर निगम में जमा करने होंगे।हालांकि, जैसे ही निगम की टीम सूचना देने बस्ती में पहुंची, लोगों को यह आशंका हुई कि उन्हें मकान खाली करने का नोटिस दिया जा रहा है। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने सूचना पत्र लेने से इनकार कर दिया और विरोध जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उन्हें आवास देना है तो उसी स्थान पर पक्का मकान बनाकर दिया जाए, क्योंकि वे लंबे समय से यहां निवास कर रहे हैं।वहीं, नगर निगम अधिकारियों के अनुसार झुग्गी-झोपड़ी मुक्त शहर की योजना के तहत सभी को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। चिन्हित 113 परिवारों को खमतराई में स्थानांतरित किया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्तमान बस्ती को हटाकर अन्य विकास परियोजनाओं पर कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *