तखतपुर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती और जनसंवाद के गुर सिखाए गए
बिलासपुर।तखतपुर मंडल में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेत्री हर्षिता पांडे, जिला भाजपा महामंत्री सहित बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रशिक्षण सत्र के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, पार्टी की विचारधारा और जनसंपर्क के प्रभावी तरीकों की विस्तृत जानकारी दी।नेताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाना और उन्हें जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए सक्षम करना है। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम होती है और ऐसे प्रशिक्षण शिविर उनके कौशल विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।दो दिवसीय इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया के उपयोग और जनसमस्याओं के समाधान जैसे विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया गया, जिससे वे पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभा सकें।