Blog

सिरगिट्टी वार्ड नंबर 11 में गंदे पानी से हाहाकार, 7 दिनों से नाली जाम

पार्षद केशरी इंगोले व नगर निगम पर लापरवाही के आरोप, लोग परेशान

बिलासपुर।सिरगिट्टी के वार्ड नंबर 11 में पिछले सात-आठ दिनों से गंदे पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों के सामने नाली खोद दी गई है, लेकिन पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे गंदा पानी जमा हो गया है। हालात यह हैं कि आसपास के बोरवेल का पानी भी दूषित हो गया है और लोगों को पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल पा रहा है।गंदे पानी के कारण क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बच्चों की तबीयत खराब हो रही है और मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ा है। बदबू के चलते लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में लोग दूर-दूर से पानी लाकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं, जिससे उनकी दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार क्षेत्र की पार्षद एवं एमआईसी मेंबर केशरी इंगोले से शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। लोगों का आरोप है कि पार्षद से संपर्क करने पर केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।वार्डवासियों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी गंभीर समस्या के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और बीमारी फैलने का खतरा टल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *