Blog

पांचवां वर्ष लोखण्डी में कतिया समाज ने निकाली भव्य कलशयात्रा

कतिया समाज की महिलाओं में आत्मबल बहुत मजबूत : आभा गढ़ेवाल

समाज को एकजुट करने ऐसे आयोजन और भी होते रहेंगे : विनय गढ़ेवाल

बिलासपुर/ कतिया समाज लोखण्डी के द्वारा प्रतिवर्ष प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि के छठे दिन कतिया समाज की कुल देवी मां कात्यायनी देवी की भव्य कलश यात्रा निकाला गया। दोपहर में ग्राम लोखण्डी के पुरोहित महराज श्री महेश उपाध्याय और उनकी पुत्री प्रिया उपाध्याय के द्वारा सबसे पहले मां कात्यायनी देवी का पूजा अर्चना करवाया गया जिसमें कतिया समाज के जिला अध्यक्ष श्री श्यामलाल गढ़ेवाल और महिला समिति की जिला अध्यक्ष श्रीमती आभा गढ़ेवाल के साथ सभी पदाधिकारी और सदस्यो ने मां कात्यायनी देवी की पूजा अर्चना करने के बाद कलश पूजा और फिर कलश यात्रा निकाली गई माता चौरा, महादेव राजा के बाद मां बिरतीया मंदिर होते हुए ग्राम पंचायत लोखण्डी शिव मंदिर से रामघाट से वापसी कतियापारा पुरानी बस्ती नैया तालाब में चरण धोकर कतिया समाज लोखण्डी भवन में समापन हुआ इस अवसर पर ग्राम पंचायत लोखण्डी के सरपंच बलराम पटेल शाला समिति अध्यक्ष प्रीतम पटेल उपसरपंच रामकुमार गढ़ेवाल बसंत उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में कतिया समाज के जिला अध्यक्ष श्यामलाल गढ़ेवाल और महिला समिति के जिला श्रीमती आभा गढ़ेवाल के साथ सचिव बरखा गढ़ेवाल संरक्षक हंसलता गढ़ेवाल, मधु गढ़ेवाल, सुमति गढे़वाल, संयोजक उर्मिला गढ़ेवाल, नीता शिव, स्वप्निल गढ़ेवाल रहीं जिला अध्यक्ष श्रीमती आभा गढ़ेवाल ने कहा कि कतिया समाज की महिलाओं में आत्मबल बहुत मजबूत है बहुत जल्द ही महिला समिति का बैठक होने वाली है जिसमें आगे होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार किया जायेगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए राकेश गढ़ेवाल, सुभाष गढ़ेवाल सुरेंद्र गढ़ेवाल, गुलशन गढ़ेवाल, अभिषेक गढ़ेवाल, अमिताभ सोन, प्रभाष गढ़ेवाल, श्यामू गढ़ेवाल, यज्ञानंद गढ़ेवाल, कृष्णकांत, आयोजक समिति लोखण्डी प्रभाग के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार वासुदेव, उपाध्यक्ष श्री सत्यप्रकाश गढ़ेवाल, सचिव श्री विनय गढ़ेवाल, सह सचिव श्री राजमणि गढ़ेवाल, व्यवस्थापक श्री बलराम ढ़करिया, संगठन मंत्री पोखराज के साथ समस्त प्रभाग के पदाधिकारी एवं समस्त महिला समिति सभी सामाजिक सदस्यों की उपस्थिति रही एवं नाचते गाते धूम-धाम से मां कात्यायनी देवी की भव्य कलश यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *