Blog

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहनकर्ताओं की हुई बैठक

सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय

बिलासपुर/मुंगेली/जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और बढ़ती दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाने हेतु वरिष्ट पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा-निर्देशानुसार आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों ने परिवहनकर्ताओं के साथ सीधे संवाद कर सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन हेतु कड़े निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य रूप से एसडीओपी हरविंदर सिंह, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सीपी. सोनी, और सीएमओ चंदन शर्मा उपस्थित रहे।
शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के कारण भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ी है। जनहानि रोकने के लिए प्रशासन ने निम्नलिखित नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उपरोक्त निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन मालिक और चालक दोनों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही एवं भारी अर्थदंड आरोपित किया जाएगा।
जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी ट्रांसपोर्टर व्यावसायिक लाभ से ऊपर मानवीय जीवन को रखें और निर्धारित सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *