Blog

नगर निगम की सामान्य सभा अप्रैल में, बजट पेश करने की तैयारी

गर्मी के बीच जल संकट बड़ा मुद्दा, पार्षद उठाएंगे समस्याएं

बिलासपुर ।नगर निगम में मेयर इन काउंसिल की बैठक संपन्न होने के बाद अब आगामी दिनों में सामान्य सभा और बजट प्रस्तुति की तैयारी तेज हो गई है। मेयर इन काउंसिल में बजट को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है, जिसके बाद संभावना जताई जा रही है कि 10 से 15 अप्रैल के बीच सामान्य सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महापौर द्वारा बजट भाषण प्रस्तुत किया जाएगा, वहीं पार्षदों को भी अपनी-अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिलेगा।इस समय शहर में गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में जल संकट गहराने लगा है। ऐसे में यह मुद्दा सामान्य सभा में प्रमुख रूप से उठने की संभावना है। पार्षद अपने वार्डों में पानी की कमी और उससे जुड़ी समस्याओं को लेकर निगम प्रशासन से जवाब मांग सकते हैं।हालांकि, सभापति का कहना है कि नगर निगम द्वारा जल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उनका दावा है कि इन प्रयासों से आने वाले दिनों में पानी की समस्या में काफी हद तक राहत मिलेगी। अब सभी की नजरें आगामी सामान्य सभा और बजट पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *