Blog

स्कूटी सवार युवती से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार

बिलासपुर । सिविल लाइन थाना क्षेत्र में फिर एक चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। दो युवकों ने स्कूटी सवार युवती के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रार्थी शोभना भाण्डेकर ने पुलिस को बताया कि वह वैष्णवी विहार, मंगला में रहती हैं और उमंग अस्पताल में कार्यरत हैं। वह अपने भाई दीपांशु भाण्डेकर के साथ स्टेशन से स्कूटी क्रमांक सीजी 10 बीएम 4802 से घर लौट रही थीं। व्यापार विहार रोड होते हुए रामा पोर्ट के पास उनकी स्कूटी गड्ढे में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद दोनों भाई-बहन स्कूटी को धीरे-धीरे चलाते हुए पल्लव भवन के सामने पेट्रोल पंप के पास पहुंचे।
इसी दौरान अचानक एक युवक उनके पास आया और गले में पहनी करीब एक तोला वजनी, लगभग 75 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन झपट ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी डिवाइडर पार कर पहले से स्टार्ट मोटरसाइकिल पर खड़े अपने साथी के साथ तेजी से फरार हो गया। घटना के बाद घबराई युवती ने अपने भाई को फोन करने लगी, तभी पास में मौजूद पुलिस पेट्रोलिंग टीम को रोककर घटना की जानकारी दी।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5) एवं 304 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *