भीषण गर्मी में राहत का सहारा,कोतवाली के पास शुरू हुआ 24 घंटे स्वच्छ पानी का प्याऊ

बिलासपुर। शहर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली के पास प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। शास्त्री बाजार व्यापारी संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जनसेवा के उद्देश्य से इस प्याऊ की व्यवस्था की गई है जिससे राहगीरों को ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जा सके। समिति के अध्यक्ष प्रभात साहू ने बताया कि भीषण गर्मी में लोगों को राहत देने के लिए यह पहल लगातार की जाती रही है। उन्होंने कहा कि कोतवाली थाना क्षेत्र में लगाए गए इस प्याऊ घर में साफ-सफाई और पानी की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है। ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके उन्होंने यह भी बताया कि शहर में कई जगहों पर प्याऊ लगाए जाते हैं लेकिन शास्त्री बाजार व्यापारी संघ द्वारा संचालित इस प्याऊ में विशेष व्यवस्था की जाती है। यहां 24 घंटे निगरानी रखी जाती है और नियमित रूप से साफ सफाई सुनिश्चित की जाती है, जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्याऊ घर का शुभारंभ कोतवाली थाना के सीएसपी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान व्यापारी संघ के सदस्य और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है