कोरबा, रायगढ़, गेवरारोड सहित एक दर्जन ट्रेनें पटरी पर लौटी
बिलासपुर। बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले अकलतरा रेलवे स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना था। इसके लिए रेलवे ने 12 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को कल 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक रद्द करने की घोषणा की थी। अब उक्त ट्रेनों को रिस्टोर करने का निर्णय लिया गया है। इसलिए ट्रेनें कल से रद्द होगी। इसलिए रायगढ़, कोरबा, गेवरारोड सहित अन्य ट्रेनों अपने निर्धारित समय पर चलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पूर्व में बारह मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया था।
रेलवे ने उक्त निरस्त की गई यात्री ट्रेनों को अब रिस्टोर करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रेलवे ने उक्त अवधि में 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू को 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक, 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू को 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक, 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू को 3 अप्रैल से 6 अप्रैल तक, 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू को 4 अप्रैल से 7 अप्रैल तक, 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू को 3 अप्रैल से 6 अप्रैल तक, 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू को 4 अप्रैल से 7 अप्रैल तक, 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर को 3 अप्रैल से 6 अप्रैल तक, 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर को 4 अप्रैल से 7 अप्रैल तक, 68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू को 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक, 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू को 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक, 68732 बिलासपुर-कोरबा मेमू को 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक और 68731 कोरबा-बिलासपुर मेमू को 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक रद्द करने की घोषणा की थी। अब उक्त ट्रेनों को रिस्टोर कर दी गई है।
वहीं रेलवे ने एनआई वर्क के कारण
गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू को भी शार्ट टर्मिनेटेड करने का निर्णय लिया था। इस दौरान 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू को 4 अप्रैल से 7 अप्रैल आधे रास्ते में रद्द करने की घोषणा की गई थी। रेलवे ने उक्त ट्रेन को भी रिस्टोर कर दिया है। इसलिए उक्त ट्रेन पहले की तरह अपने निधारित समय में चलेगी।