बिलासपुर रेलवे जोन ने रचा इतिहास, रेवेन्यू 32 हजार करोड़ पार…
रेलवे की रफ्तार तेज,मेल और पैसेंजर ट्रेनों में जबरदस्त बढ़ोतरी….
7.5% मेल और 18.5% पैसेंजर ट्रेनों में उछाल, बड़ी उपलब्धि…
बिलासपुर ।वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिलासपुर रेलवे जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं… इन्हीं उपलब्धियों को लेकर आज जोन के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने प्रेस वार्ता कर विस्तार से जानकारी दी।महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बताया कि इस वर्ष रेलवे के संचालन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मेल ट्रेनों में 7.5 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि हुई है… जबकि पैसेंजर ट्रेनों में करीब 18.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। यह आंकड़े साफ तौर पर बताते हैं कि यात्रियों की संख्या और सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है।सबसे खास बात यह रही कि इस बार रेलवे का कुल रेवेन्यू 32 हजार करोड़ रुपए से अधिक पहुंच गया है… जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।वहीं, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भी तेजी से काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में करीब 50 रेलवे स्टेशनों का विकास किया जा रहा है।जिसमें 3 स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है।रेलवे के इन आंकड़ों से साफ है कि बिलासपुर जोन लगातार प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है… और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।