दीदी के घर से चोरी करने वाले और खरीददार समेत 3 गिरफ्तार

बिलासपुर। दीदी के सुने मकान से घरेलू सामान चोरी करने वाले आरोपियों को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपियों में खरीददार भी शामिल है।
बिल्हा पुलिस ने बताया कि सुने मकान में चोरी हुए सामानों को बेचने के लिए कुछ ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।इसी बीच बिल्हा पुलिस को खबर मिली कि चोरी चोरी वाले आरोपी ही सामान बेच रहे है।खबर पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और फरार आरोपी दीपक यादव को पकड़कर कडाई से पूछताछ की।जिसने दीदी के घर से चोरी किये 6 नग दरवाजा कूलर, काउन्टर टेबल, दीवान पलंग, फ्रिज को दगौरी निवासी संजय भारद्वाज व सुरेश टण्डन के पास बेचना बताया जिसे संजय भारद्वाज व सुरेश टण्डन के घर से बरामद कर तीनो आरोपियो दीपक यादव पिता स्व. कुंजराम यादव उम्र 41 वर्ष निवासी अमेरी अकबरी,संजय भारद्वाज पिता मथुरा प्रसाद उम्र 36 वर्ष निवासी दगौरी और सुरेश टण्डन पिता स्व. खोलबहरा उम्र 40 वर्ष निवासी दगौरी थाना बिल्हा को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।