नौकरी लगाने के नाम पर 15 लाख की ठगी
बिलासपुर।रेलवे में नौकरी लगाने के नाम
पर 15 लाख की धोखाधड़ी करने वाले परिवार के खिलाफ तोरवा पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है।धोखधड़ी
करने वाले आरोपियों की खोजबीन में पुलिस जुट गई है।
तोरवा पुलिस के अनुसार, सांई भूमि क्वार्टर नम्बर 314 ए निवासी एन वेंकट सूर्यप्रताप रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनके बेटे पढ़ाई करने के बाद बेरोजगार थे।
अगस्त 2020 में उनके परिचित विशाखापटनम निवासी तेनिटी इंद्राणी ने उन्हें फोनकर बेटे की रेलवे में नौकरी लगाने का दावा करते हुए 6 लाख रुपए की मांग की। मोटी रकम देने से मना करने पर उनसे 4 लाख रुपए और उनके बेटे के समस्त दस्तावेज के फोटी कापी ईमेल से भेजने को कहा गया। उन्होंने 4 लाख रुपए इंद्राणी के बेटी वलिवेती वेंकट के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया और ईमेल से दस्तावेज भेज दिया। कुछ समय बाद उन्होंने महिला से संपर्क कर नौकरी की है। जानकारी ली तो उन्हें कोविड व चुनाव के कारण विलंब होना बताया गया। उसके बाद मेडिकल टेस्ट, इंटरव्यू आदि झांसा दिया गया। 23 मई 2024 को रेल मंत्रालय से जारी फर्जी कूटरचित लेटर उनके बेटा एन विजय किशन के ईमेल आईडी में भेजा गया। दिसंबर 2024 तक उनके बेटे की नौकरी नहीं लगी तो उन्होने महिला से संपर्क किया। उसने 12 लाख रुपए की मांग की। उन्होंने अलग अलग किश्तों पैसा जमा कर दिया। इस तरह उन्होंने महिला को 15 लाख रुपए दे दिया। उसके बाद उन्होंने नियुक्ति पत्र की जांच कराई तो वह फर्जी निकला। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर मां तेनिटी इंद्राणी बेटी वलिवेती वेंकट नागा कीर्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 318, 4, 336, 3, 3,5 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।