Blog

देवी कुर्रे गैंग का सीपत एनटीपीसी राखड़ डेम मे गुंडागर्दी चरम पर, ग्रामीणों और सुपरवाइजर द्वारा एक ट्रेलर मे अनेक नेम प्लेट के सवाल पर किया गया जमकर पिटाई, साथ ही ग्राम हरदा तक दौड़ाया

सीपत पुलिस ने किया एफआईआर दर्ज

बिलासपुर -जिले के एनटीपीसी सीपत के राखड़ डेम-02 में ‘नंबर प्लेट का खेल’ उजागर करने की कोशिश एक सुपरवाइजर को भारी पड़ गई। हाइवा के आगे-पीछे दो अलग-अलग नंबर देखकर सवाल पूछते ही देवी प्रसाद कुर्रे अपने साथियों के साथ टूट पड़ा। गाली-गलौज, लात-घूंसे और जान से मारने की धमकी के बाद आरोपियों ने पीड़ित का ग्राम हरदा तक पीछा किया। मामला अब सीपत थाने पहुंचा है और सीपत पुलिस ने BNS की 4 धाराओं में अपराध दर्ज कर ली है।

आगे दूसरा और पीछे दूसरा ट्रेलर पर गाड़ी का नेम प्लेट … पूछा तो भड़क गया ‘मालिक’
ग्राम गतोरा निवासी ट्रैफिक मार्शल सुपरवाइजर ड्यूटी पर था, तभी हाइवा क्रमांक (CG 13 S 1914) राख लोड करने आया। गौर किया तो आगे एक नंबर और पीछे दूसरा नंबर (10 BW 9657) चस्पा था। बस, इतना पूछना था कि चालक ने मालिक देवी प्रसाद कुर्रे को फोन कर बुला लिया।

और उक्त राखड़ डेम के पास देवी कुर्रे अपने दर्जन भर से ज्यादा साथियों प्रिंस कुर्रे, दारा सिंह के साथ बाइक पर आ धमका और आते ही ग्रामीणों को गन्दी-गन्दी माँ बहन कि गालियां देते हुए चिल्लाया — “मेरे हाइवा को रोकने वाला तू कौन होता है?” बातों ही बातों में गले और पीठ पर मुक्के बरसाने लगे। और जान से मार देंगे। बोलकर धमकी दिया गया

साथी पहुंचे तो भागे, लेकिन ग्राम हरदा तक पीछा कर किया गया पिटाई

सुपरवाइजर प्रदीप कुमार राठौर और संदीप लहरे को फोन किया। साथियों को आता देख आरोपी फरार हो गए, लेकिन मामला यही शांत नहीं हुआ । प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि देवी कुर्रे गैंग ने हरदा तक पीछा किया, गालियां दीं और गांव मे ही घुसकर बेरहमी से मारपीट किया । तब पीड़ित लोंग रेवा शंकर साहू के पास पहुंचे, तब जाकर कही जान बची।
प्रदीप का आरोप है कि पहले भी चोरी के भारी वाहन पकडे जा चुके है कई बार धमकी मिल चुकी है। जिसके बावजूद एनटीपीसी के अधिकारी ऐसे फर्जी कार्य करने वालो के ऊपर कार्यवाही करवाने के बजाए देवी कुर्रे जैसे फ्राड लोगो को संरक्षण दे कर फर्जीवाड़े को अंजाम दिया जा रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *