Blog

अक्षय तृतीया पर निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

ब्राह्मण समाज की बैठक में बनी रूपरेखा

बिलासपुर ।सरकंडा महामाया चौक स्थित संस्कार भवन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को भव्य रूप में मनाया जाएगा और अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक की अध्यक्षता पंडित हरिशंकर दुबे ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विनय पाठक, डॉ. राघवेंद्र दुबे और गणेश शास्त्री उपस्थित रहे। मंच संचालन अमित तिवारी ने किया। राजकिशोर नगर, सेंदरी, रेलवे क्षेत्र और सकरी सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। सभा में तय किया गया कि शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, पारंपरिक वेशभूषा और धार्मिक ध्वज शामिल रहेंगे। आयोजन को ऐतिहासिक और अनुशासित बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क और तैयारियों पर जोर दिया गया। अंत में सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *