55 दिव्यांग बच्चों ने दिखाया टैलेंट शो

बिलासपुर।55 दिव्यांग बच्चों का टैलेंट शो सहारा इवेंट्स टीम द्वारा
टोपाज होटल में रविवार सुबह 11 बजे कार्यक्रम की शुरुआत राजू अग्रवाल विकलांग चेतना परिषद टीम किरण सिंह, रोहन शाह , चंचल सलूजा , सोनिया साहू ,अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर स्पर्श कन्या शाला दृष्टिहीन बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ शुरूआत किया गया। स्पर्श कन्या शाला बच्चियों ने गीत संगीत सबका मन मोह लिया। मूकबधिर शुभेंदु चंद्र शाहा का डांस संदेशे आते हैं पर डाउन सिंड्रोम सुमी ठाकुर और गार्गी साहू बच्चियों ने भी जबरदस्त डांस किया। अस्थि बाधित देव सिंह बंजारे, और तीज राम बघेल सूरदास जी का गाना एवं बजाना जबरदस्त रहा। उमाशंकर बंजारे का तबला वादन, सालिक राम सूरदास ढोलक वादन तालियां से पूरा हॉल गुंज उठा। इसी प्रकार 55 दिव्यांगों ने एक से बढ़कर एक अपना टैलेंट दिखाया। सुबह 11:00 से शाम 5:00 तक जबरदस्त भव्य कार्यक्रम दिव्यांगों का रहा। सभी बच्चों को सर्टिफिकेट और पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। शेफाली घोष और सुमिता दास गुप्ता को जज बनाया गया था ।इस कार्यक्रम में डांस और गाने में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय को अलग-अलग कैटेगरी पर स्पेशल मेडल से सम्मानित किया गया।इसी प्रकार सहारा टीम का फाउंडर शुभम आनंद एवं पूरे टीम आदित्य क्यैव्रत, गरिमा सराफ, अंकेश ग्रेवाल, उत्कर्ष चौधरी, आदित्य गरेवाल, शुभ भोंई, दिशांत भोंई, प्रेकक्षा भोंई , संस्कार आनंद, शिवा भोई , मोनिका की अथक प्रयत्न से एवं महिला प्रमुख शेफाली घोष द्वारा लखीराम ऑडिटोरियम में भी टैलेंट शो करवाया गया था। इसी प्रकार सहारा टीम द्वारा हर साल दिव्यांग बच्चों अनाथ बच्चों को टैलेंट शो करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किरण चावला, एवं किरण सिंह रही विशिष्ट अतिथि राजू अग्रवाल, राजू सुल्तानिया, मदन मोहन अग्रवाल ,सोनिया साहू रही।चंचल सलूजा, शेफाली घोष, रेखा गुल्ला, टोपाज होटल के ओनर रोहण शाह , समरीता शर्मा, डॉक्टर अंकित ठकराल , डॉ संजय दुबे और भी कई लोगों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया।