प्लॉट में फैली आग, सैकड़ों पेंड़ जले
बिलासपुर।प्लाट में आगजनी की घटना से
सैकड़ों पेड़ जलकर राख हो गए है।मामले में पुलिस ने अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है।
हिर्री पुलिस ने बताया कि ग्राम उड़ेला निवासी सियाराम कौशिक भद्राखार स्थित अनिरूद्ध असवाल के प्लाट में खेती किसानी व चौकीदारी का काम करते हैं। प्लाट के बगल में भुनेश यादव निवासी सरसेनी व सुरेश धीवर निवासी सैदा के भी प्लाट है। 3 अप्रैल की सुबह 8 बजे प्लाट से घुमकर घर आ गए थे। दोपहर 12.30 बजे बगल में स्थित प्लाट के मालिक भुनेश यादव ने सियाराम को फोन करके बताया कि तुम्हारे प्लाट में आग लग गई है। सूचना पर सियाराम तत्काल प्लाट पहुंचे। तब भुनेश यादव ने बताया कि प्लाट के बगल में स्थित प्लाट के मालिक सुरेश धीवर अपने प्लाट में आग लगाई थी, जो फैलकर सियाराम के प्लाट में आ गई। जिससे प्लाट में लगे 150 पेड कश्मीरी एप्पल बेर, 40 पेड नीबू, 10 पेड़ आवला, 50 पेड सागौन, 10 पेड अमरूद, 08 पेड शीशम , 03 पेड नारियल, 02 पेड शिकाकाई में आग लग गई। साथ ही बिजली की सर्विस तार पूर तरह झुलस कर जल गया है। इस घटना से पीडि़त को 1 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।