Blog

राजस्थान-गुजरात मैच पर लगा रहे थे लाखों का दांव,पुलिस का रेड—अवैध सट्टा नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई जारी

आईपीएल पर सट्टा खेलते 2 सटोरिए पकड़ाए,डेढ़ लाख कैश और मोबाइल जब्त

बिलासपुर ।आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे दो सटोरियों को सिविल लाइन पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। रेड कार्रवाई में नगदी रकम, मोबाइल और स्कूटी जब्त कर आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मोबाइल के जरिए आईपीएल मैच—राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस—पर हार-जीत और रन को लेकर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल दबिश दी और दोनों को मौके से पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 1 लाख 48 हजार 500 रुपए नगद, ओप्पो कंपनी के 2 मोबाइल फोन और एक एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई। मोबाइल में सट्टा से जुड़ी गतिविधियों के इनपुट भी मिले हैं।
पुलिस ने सौरभ पवार निवासी सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा और कमल पंजवानी निवासी चकरभाटा कैम्प को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7(2) और बीएनएस की धारा 112 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।बहरहाल पुलिस ने संकेत दिए हैं कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की होगी। अवैध सट्टा कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। आईपीएल जैसे बड़े आयोजनों के दौरान विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *