Blog

30 साल का इंतजार खत्म: बेलतरा में 14.56 करोड़ की सड़कों का शिलापूजन

ग्रामीणों में उत्सव जैसा माहौल

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों की शुरुआत हो गई है। क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने पूर्व में चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनी दी थी, लेकिन अब विधायक श्री सुशांत शुक्ला की पहल पर विकास की नई किरण दिखाई दे रही है।
विधायक श्री शुक्ला द्वारा विभिन्न गांवों में कुल 14 करोड़ 56 लाख 34 हजार रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शिलापूजन किया गया। लंबे समय से जर्जर और कच्ची सड़कों के कारण आवागमन में हो रही परेशानियों से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
बेलतरा क्षेत्र के कई गांव आज भी पहुंच विहीन रहे हैं, जहां डब्ल्यूबीएम एवं कच्ची सड़कों के कारण विशेषकर बारिश के दिनों में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इन समस्याओं के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था।
चुनाव के दौरान किया था वादा, अब हो रहा पूरा
विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने बताया कि जब वे चुनाव के दौरान इन गांवों में पहुंचे थे, तब ग्रामीणों की एकमात्र मांग सड़क निर्माण की थी। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया था कि चुनाव जीतने के बाद प्राथमिकता से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
इसी क्रम में भरदैयाडीह-कलमीटार, गोदईया-कलमीटार, भदरापारा-बरभांठा तथा करमा-बरभांठा-सरगाढोड़ी मार्गों के निर्माण हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद अब कार्य प्रारंभ हो चुका है।
निर्माण कार्यों का विवरण
भरदैयाडीह से कलमीटार मार्ग (3.00 किमी) – 289 लाख रुपये
गोदईया-कलमीटार मार्ग (2.45 किमी) – 278.46 लाख रुपये
भदरापारा-बरभांठा मार्ग (2.70 किमी) – 274.87 लाख रुपये
करमा-बरभांठा-सरगाढोड़ी मार्ग (4.20 किमी) – 478.86 लाख रुपये
ग्राम लगरा में सीसी रोड एवं नाली निर्माण (गौरवपथ) – 50 लाख रुपये,13 लाख सीसी रोड पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण।
ग्रामीणों में उत्सव जैसा माहौल
सड़क निर्माण कार्यों की शुरुआत से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का वातावरण है। बिटकुली (उ), बरभाटा, सरगाढोड़ी एवं करमा , लगरा सहित विभिन्न गांवों के सरपंचों और ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए विधायक का ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक करमा नृत्य के साथ अभिनंदन किया।
ग्रामीणों ने कहा कि यह दिन उनके लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। इन सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी और आने वाली पीढ़ियों को इसका लाभ मिलेगा।
बिटकुली गांव के सरपंच श्री शिव कुमार यादव ने कहा कि वर्षों से सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिलेगी, विशेषकर बारिश के मौसम में हालात काफी बेहतर होंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, विधायक प्रतिनिधि श्री उमेश गौरहा, श्री शंकरदयाल शुक्ला, महामंत्री श्री जनकराम देवांगन, श्रीमती अनुसूइया कश्यप, मंडल अध्यक्ष श्री मनीष कौशिक,
मनिदास मानिकपुरी, मोनू रत्नाकर श्रीवास, महामंत्री श्री गंगा साहू, लक्ष्मी सिन्हा, योगेस्वर दुबे, शैलेश गोरख, त्रिदेव रजक कमल पटेल, विधायक प्रतिनिधि श्री मनोज पटेल , श्री सुनील श्रीवास,जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शैल भोई,कुंती मेहर, सरपंच श्री बुधेस्वर कश्यप,शिवकुमार यादव, सुरेश कस्यप,दिव्या कोरी,सतानंद, जहूरा मुखीराम, प्रभुराम बिंझवार, नंदकुमार साहू,आरती, जनपद सदस्य विजय कमला साहू,पुष्प दिलहरण साहू,राघवेंद्र गहवाई, उषा अमर सोरठे,श्रीराम नेताम,सुनील कश्यप, संतोष दुबे, अमित मिश्रा,पेशीराम जायसवाल, अंकुर सिंह, अनिल पांडेय,अरुण खरे,संदीप जायसवाल, बलवंत राजपूत, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *