Blog

चलती कार में आईपीएल मैच में लगा रहे थे लाखों का सट्टा,सिरगिट्टी पुलिस ने घेराबंदी कर 17 लाख की जब्ती की

मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए लगता था दांव

तीन आरोपी गिरफ्तार,क्रेटा कार बनी सट्टे का अड्डा

बिलासपुर।आईपीएल के दौरान शहर में सक्रिय ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर सिरगिट्टी पुलिस और एसीसीयू टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुम्बर पेट्रोल पंप के पास एक सफेद क्रेटा कार के भीतर बैठकर मोबाइल के जरिए सट्टा संचालित कर रहे तीन आरोपियों को घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल कार्रवाई की और वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन में व्हाट्सएप के माध्यम से हार-जीत के दांव और लेन-देन का पूरा नेटवर्क सामने आया। कार के भीतर ही सट्टे का संचालन किया जा रहा था और लगातार स्थान बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 लाख 1 हजार 300 रुपये नगद, चार मोबाइल फोन और करीब 10 लाख रुपये कीमत की क्रेटा कार जब्त की। कुल मिलाकर लगभग 17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की गई, जो सीधे सट्टा गतिविधियों से जुड़ी पाई गई।

गिरफ्तार आरोपियों में रामेश्वर गुप्ता उर्फ दउवा कोटा दीपचंद सोनकर उर्फ चिंटू तोरवा और सीताराम साहू सिरगिट्टी शामिल हैं। पूछताछ में तीनों ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाना स्वीकार किया है। पुलिस को इनके अन्य थाना क्षेत्रों में भी सक्रिय नेटवर्क के संकेत मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।
यह पूरी कार्रवाई एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी थाना और एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।आरोपियों के खिलाफ धारा 7(2), 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

*पकड़े गए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के पहले से भी है दर्ज है मामले*

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले भी ऑनलाइन सट्टा खिलाने का मामला दर्ज है।जिनको जेल तक जाना पड़ा था।इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और इस बार कार में घूमकर सट्टा खिलाने का प्लान बनाए।लेकिन इनकी इस बार भी चाल कामयाब नहीं हुई और पकड़ा गए।

*खंगाला जा रहा है नेटवर्क*

पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन सट्टा का नेटवर्क खंगाला जा रहा है।इसके लिए मुखबिर लगाए गए है और इसका लिंक और इसे जुड़े हुए लोगों को पकड़ा जा रहा है।ताकि अन्य लोगो पर भी कारवाई हो सके।मोबाइल की भी जांच करके ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले और सट्टा खेलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *