Blog

चाकू से लोगों में दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर ।
सिटी कोतवाली पुलिस ने पैदल पेट्रोलिंग के दौरान फोकटपारा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कतियापारा मिनी स्टेडियम के पीछे एक युवक चाकू से आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।


सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर आरोपी सचिन लोनिया को पकड़ा गया, जिसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
इसी प्रकार सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रार्थी श्याम बिहारी यादव से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई थी। पैसे देने से मना करने पर आरोपी मानस गढेवाल पिता भागवत गढेवाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी शिव चौक कतियापारा
ने प्रार्थी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई तथा अपने पास रखे चाकू से वार कर चोट पहुंचाई गई।
जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *