Blog

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर ‘बस्ती चलो अभियान’,MLA अमर अग्रवाल शहर के विभिन्न वार्डों और शक्ति केंद्रों में लेंगे बैठक

बिलासपुर।भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के गरिमामय उपलक्ष्य में आयोजित ‘बस्ती चलो अभियान’ के अंतर्गत, नगर विधायक अमर अग्रवाल  8 अप्रैल को शहर के विभिन्न शक्ति केंद्रों का सघन दौरा करेंगे। इस अभियान के माध्यम से विधायक जनता और कार्यकर्ताओं के बीच पहुँचकर सीधा संवाद स्थापित करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विधायक अमर अग्रवाल सुबह 10:30 बजे से जनसंपर्क और बैठकों का सिलसिला शुरू करेंगे, जो देर शाम 7:30 बजे तक अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान वे वार्ड क्रमांक 15, 61, 69, 45, 33 एवं 31 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न शक्ति केंद्रों और बूथ क्रमांक 42, 43, 44, 45, 46, 47, 48, 49, 7, 8, 10, 29, 35, 262 से 265, 245 से 248, 176 से 179, 111, 125 से 129, 143 एवं 144 में आयोजित बैठकों में सम्मिलित होंगे।

*जनता को बताएंगे भाजपा की रीति-नीति:*

दौरे के दौरान अमर अग्रवाल क्षेत्र की जनता को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन की रीति-नीति और जनसेवा के संकल्पों से अवगत कराएंगे। वे केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे और इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुँचे, इस पर चर्चा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *