निर्माणाधीन कार्यों का निगम कमिश्नर ने लिया जायजा

अशोक नगर- बिरकोना,राजकिशोर नगर और अटल पथ का निरीक्षण
सभी काम गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा के भीतर पूरा हो,निर्माण के दौरान नागरिकों को तकलीफ ना हो
बिलासपुर- निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जारी निर्माणाधीन कार्यों के साइट पहुंचे। जहां उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने सबसे पहले अरपा उत्थान और तट संवर्धन योजना के तहत इंदिरा सेतु से अरपा सेतु तक बनाए जा रहे "अटल पथ" का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम कमिश्नर सर्वे ने नदी की ओर सड़क के किनारे रेलिंग और डिवाइडर एरिया में पौधे लगाने के निर्देश देते हुए जल्द ही डामरीकरण करने को कहा है,साथ ही नदी के किनारे बनाए गए नाला में जल्द ही स्लैब लगाने के निर्देश दिए है।निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे उसके बाद गुरूनानक चौक से राजकिशोर नगर तिराहा तक चौड़ीकरण,नाला निर्माण और डामरीकरण कार्य का जायजा लेने पहुंचे,जहां उन्होंने अधिकारियों एवं ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया,सीएसईबी से समन्वय कर पोल के शिफ्टिंग के निर्देश दिए,इसके अलावा लगातार पानी के छिड़काव के भी निर्देशदिए है ताकि नागरिकों को असुविधा ना हो। गुरूनानक चौक से राजकिशोर नगर चौक तक पांच करोड़ की लागत से सीएम नगरोत्थान योजना के तहत रोड चौड़ीकरण और नाला निर्माण कार्य शुरू किया गया है।
निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने अशोक नगर-बिरकोना निर्माणाधीन सड़क का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अशोक नगर चौक के पास बाधित बिजली पोल को एक सप्ताह के भीतर शिफ्टिंग के निर्देश तथा मुख्य मार्ग में चल रहे कार्य को जल्द पूर्ण करने को कहा है ताकि चौक के पास कार्य जल्द शुरू किया जा सकें। विदित है कि अशोक नगर चौक से बिरकोना तक सड़क को चौड़ा कर मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत लगभग 17 करोड़ की लागत से गौरवपथ बनाया जा रहा है,जिसके तहत नाला निर्माण प्रारंभ है। सड़क में लगे विभिन्न बोर्ड को शीघ्र हटाने के भी निर्देश दिए है ताकि निर्माण के दौरान आवागमन में तकलीफ ना हो,इसके अलावा पानी का छिड़काव, सुरक्षा मानको का भी ध्यान रखने के निर्देश दिए है। निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने सिरगिट्टी और तिफरा में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।