Blog
एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर अदिति ने किया जिला अस्पताल में मरीजों से मुलाकात….गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को फल और मिठाइयाँ वितरित कीं

बिलासपुर।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर, बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष अदिति वर्मा ने ज़िला अस्पताल बिलासपुर पहुंच कर गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को फल और मिठाइयाँ वितरित कीं।

इस विशेष अवसर पर, अदिति वर्मा ने बताया कि उन्हें गर्व है कि वे इस संगठन से जुड़ी हैं, जो कांग्रेस पार्टी द्वारा स्थापित एक गौरवमयी संस्था है। देश की बेटी इंदिरा गांधी, जिन्होंने अपने पिता जवाहरलाल नेहरू और बेटे राजीव गांधी को खोया, इसी संगठन से जुड़ी थीं।

NSUI हमेशा से ही छात्रों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करता आया है संगठन ने देशभर में शिक्षा रोजगार और छात्र कल्याण से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया है। और हम सभी एनएसयूआई के सदस्य इसी भावना के साथ समाज की सेवा करते रहेंगे।

