पूर्व सीएम ने पूछा, अगर उनको विश्वास है कि नक्सलवाद खत्म हो गया तो क्या बस्तर के जेड प्लस वाले मंत्री सहित विधायक, सांसद नेता जेड प्लस सुरक्षा कब छोड़ेंगे

बिलासपुर।पूर्व सीएम भूपेश बघेल गुरुवार को रायपुर से बिलासपुर स्थित परसदा निवासी पहुंचे।उन्होंने मीडिया से चर्चा की उन्होंने सीधे सरकार से पूछा कि है अगर भाजपा के मंत्री विधायक सांसद को विश्वास है कि बस्तर बस्तर से नक्सल समस्या खत्म हो गई है तो केदार कश्यप सहित मंत्री विधायक को अपनी जेड प्लस सुरक्षा वापस करना चाहिए जनता को भी विश्वास होगा। धर्म स्वतंत्रय विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है , फिर भी राज्यपाल इस बिल पर हस्ताक्षर कर दिया पहले आरक्षण और यूनिवर्सिटी बिल पर राज्यपाल ने अभी तक हस्ताक्षर क्यों नहीं किया ।पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि प्रदेश में पीने के पानी की समस्या है लेकिन शराब की नदिया बह रही है। चार राज्यों के मतदान पर पूर्व सीएम ने कहा कि मतदान का प्रतिषत बता रहा है कि ये मतदान सरकार के खिलाफ है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ये बाते मीडिया से विधायक धरम लाल कौशिक के भाई के तेरहवीं कार्यक्रम से लौटते वक्त कही।उन्होंने यह भी कहा कि जहां भी चुनाव हुए है वहां हमारी सरकार बनेगी और महंगाई के अलावा भाजपा के कथनी और करनी से जनता परेशान हो चुकी है।महंगाई की मार से जनता की कमर टूट चुकी है।लोग त्राहि त्राहि कर रहे है।सिलिंडर तक की कालाबाजारी हो रही है।जो काफी सोचने वाली बात है।
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य संशोधित अधिनियम पर आगे कहा, ये कानून धर्म के आड़ में राजनीति करने वाले लोगों के सुधार के लिए है। छत्तीसगढ़ में जबरिया धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ हमने कार्रवाई की थी। हमारे शासनकाल में कुल 15 शिकायतें हुईं थीं। जिसमें से 8 गलत पाए गए थे। 7 मामले सही पाए गए थे उसमें कार्रवाई हुई। अभी संशोधित कर केवल सजा बढ़ाया गया है इससे ज्यादा कुछ नहीं किया है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में अभी भी लंबित है। राज्य सरकार को नोटिस मिला हुआ है, उसके बाद भी राज्यपाल दस्तखत कर रहे हैं।
पिछड़ा वर्ग के लिए 27 परसेंट का आरक्षण हमने भी किया था, वह आज भी राजभवन में है। यूनिवर्सिटी बिल राजभवन में है। राज्यपाल उसपर दस्तक क्यों नहीं कर रहे हैं। आगे पांच राज्यों के चुनाव पर कहा, कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है और बेहतर प्रदर्शन करेगी। असम को लेकर उन्होंने दावा किया कि, वहां राजनीतिक परिस्थितियां बदलने वाली हैं।
पूर्व सीएम ने
साड़ी घोटाला,नक्सलवाद, धर्मांतरण कानून पर साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में हुए साड़ी घोटाला, नक्सलवाद, धर्मांतरण कानून सहित अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, यहां कौन सा ऐसा विभाग है जिसमें भ्रष्टाचार नहीं होता है। पूरा विषय जांच का है पर मामले पर जांच कभी होगी नहीं। जो व्यक्ति जांच की मांग करता है, सवाल करता है उसपर केस हो जाता है। पीडब्ल्यूडी जलसंसाधन, कृषि विभाग सभी में भ्रष्टाचार जारी है। पीडब्ल्यूडी में वर्क ऑर्डर पहले होता है और टेंडर बाद में। कृषि विभाग अफीम गांजे की खेती को बढ़ावा दे रहा है। अब सरकारी विभागों की प्राथमिकताएं बदल गई हैं। वर्तमान समय में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हो रही हैं।