Blog

ऑनलाइन बैटिंग रैकेट का खुलासा, फर्जी बैंक खातों के जरिए करोड़ों का खेल, 3 गिरफ्तार

दुर्ग। पुलिस ने ऑनलाइन बैटिंग और फर्जी बैंक खातों के जरिए चल रहे बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है… इस मामले में अब तक कुल 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है… और करोड़ों रुपए के लेन-देन का भी खुलासा हुआ है।

पदमनाभपुर थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में आरोपियों द्वारा लोगों के नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम, पासबुक, सिम और चेकबुक हासिल किए जाते थे… इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन बैटिंग ऐप्स में पैसों के लेन-देन के लिए किया जाता था… पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा नेटवर्क मुंबई तक जुड़ा हुआ है।

विवेचना के दौरान पुलिस ने सह मुख्य आरोपी कुश, रितेश राय और महेंद्र सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया… आरोपियों के कब्जे से 22 एटीएम कार्ड, 10 चेकबुक, 8 पासबुक, 4 सिम कार्ड, 5 मोबाइल फोन, एक नकली पिस्टल और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं… पुलिस को इनके खातों में करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन के सबूत भी मिले हैं।

इससे पहले इस मामले में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था… लगातार तकनीकी विश्लेषण और निगरानी के आधार पर पुलिस इस नेटवर्क तक पहुंची… फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते, एटीएम और सिम कार्ड किसी को भी उपयोग के लिए न दें… क्योंकि इस तरह की गतिविधियां गंभीर अपराध की श्रेणी में आती हैं… साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *