Blog

दो दिनी अरपा बचाओ अभियान यात्रा 11 से

अरपा व सहायक नदियों को बचाने 20 वर्ष से बिलासा कला मंच प्रयास द्वारा किया जा रहा है

बिलासपुर। बिलासा कला मंच द्वारा पिछले 20 वर्षों से ‘अरपा बचाओ अभियान’ के माध्यम से जल संरक्षण का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। अमरपुर पेंड्रा (उदगम) से लेकर शिवनाथ नदी (संगम) मंगला पासीद तक की यह यात्रा अरपा और उसकी 40 सहायक नदियों के अस्तित्व को बचाने के लिए एक बड़ा कदम है।
आज 11 अप्रैल को सुबह 8 बजे राघवेंद्र राव सभा भवन से अरपा बचाओ अभियान यात्रा दल रवाना होगा। यात्रा दल मंगला, घुटकु होते हुए अरपा भैंसाझार जलाशय से चांपी जलाशय होते हुए अरपा उदगम स्थल अमरपुर पेंड्रा में समापन होगा।
12 अप्रैल को पेंड्रा से खोडरी खोंगसरा, कोनचरा होते हुए बेलगहना और वह से रतनपुर यात्रा दल पहुंचेगा जहां नगर के प्रबुद्धजनों के साथ तालाबों के संरक्षण पर चर्चा तथा सफाई कार्य उपरांत सेंदरी,कोनी होते हुए शाम को बिलासपुर में समापन होगा। 11 अप्रैल को सुबह 8 बजे रवाना होने वाला यह दल समाज को नदियों और जल स्रोतों के प्रति अपनी जिम्मेदारी याद दिलाने का कार्य करते और समस्याओं को समझते हुए आगे बढ़ जाता है। इस अभियान में अरपा बचाओ यात्रा दल के संयोजक डॉ सोमनाथ यादव के साथ डा सुधाकर बिबे, राजेंद्र मौर्य, देवानंद दुबे, रामेश्वर गुप्ता, एम डी मानिकपुरी,अश्विनी पाण्डेयऔर अनूप श्रीवास शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *