Blog

महासमुंद पुलिस का “संवाद” शिकायत हेल्प डेस्क पोर्टल के सूचना और शिकायत पर लगातार कार्यवाही,संवाद पोर्टल मे प्राप्त सूचनाओं के आधार पर अब तक  31 मामलों में की गई कार्रवाई

20 प्रकरण आबकारी एक्ट में 657 लीटर शराब जप्त, 3 ढाबा में की गई कार्यवाही

05 प्रकरण में जुआ एवं सट्टा का,01  प्रकरण गैस सिलेंडर की कालाबाजारी एवम 02 प्रकरण अवैध रूप से डीजल संग्रहण पर की गई कार्यवाही, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जोड़ी गई धाराएं

02 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही के साथ-साथ 29 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई

शिकायत हेल्प डेस्क- “संवाद”  व्हाट्सएप्प मोबाइल नंबर-9479229939 पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा की जा रही है कार्यवाही

इस व्हॉटसअप नंबर पर आम जनता अपने क्षेत्र कि अवैधानिक गतिविधियो की शिकायत भेज सकते है, गुप्त सूचना के लिए 1 एवं शिकायत के लिए 2 विकल्प चुनें, नाम पता गोपनीय रखा जावेगा

महासमुंद।जिले में कानून व्यवस्था को  मजबूत बनाने  तथा पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग के उद्देश्य से महासमुंद पुलिस द्वारा संचालित “शिकायत हेल्प डेस्क–संवाद” व्हाट्सएप्प नंबर (9479229939) आम जनता के लिए एक प्रभावी मंच बनकर उभरा है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से मिल रही गुप्त सूचनाओं और शिकायतों पर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।महासमुंद पुलिस  के इस पहल के जरिए आम नागरिकों को अपराध नियंत्रण में सहभागी बनने का अवसर दिया जा रहा है। अवैध शराब का कारोबार, सिलेंडर की कालाबाजारी, ढाबो मे संचालित ऑनलाइन सट्टा, जुआ, महुआ शराब निर्माण, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां या चोरी के सामान की बिक्री जैसी किसी भी अवैधानिक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना अब आसानी से इस हेल्प डेस्क के माध्यम से दी जा सकती है।

*पुलिस अधीक्षक ने संवाद पोर्टल के माध्यम से गुप्त सूचना प्रदाताओ को धन्यवाद देते हुए, जिलेवासियों से पुन: अपील की है कि वे “संवाद” हेल्प डेस्क व्हाट्सएप्प नंबर 9479229939 को अपने मोबाइल में सेव करें और अपने आसपास हो रही किसी भी संदिग्ध या अवैधानिक गतिविधि की सूचना तत्काल साझा करें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *