Blog

भारतीय नगर मुक्तिधाम के कायाकल्प,जीर्णोद्धार का कार्यक्रम 12 को

अग्रवाल समाज के लोगो के अलावा पूर्व मंत्री समेत कलेक्टर।और एसपी रहेंगे मौजूद

बिलासपुर ।अग्रवाल समाज के अंतर्गत अग्रवाल सेवा समिति के द्वारा भारतीय नगर मुक्तिधाम के कायाकल्प, जीर्णोद्धार , तथा सौंदर्यीकरण ,संचालन का कार्यक्रम रविवार 12 अप्रैल प्रातः 11 बजे किया जाएगा। मुख्य अभ्यागत विधायक अमर अग्रवाल की उपस्थिति एवं महापौर पूजा विधानी, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, सभापति विनोद सोनी कार्यक्रम मे शामिल रहेंगे ।


बदले स्वरूप में अग्रवाल सेवा समिति द्वारा भारतीय नगर मुक्तिधाम में किए गए कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल सचिव सुनील सोंथलीया मुक्तिधाम अग्रवाल सेवा समिति के सदस्य आनंद अग्रवाल अजय जाजोदिया मनीष अग्रवाल संजय अग्रवाल राजुल जाजोदिया अनिल अग्रवाल ने बताया कि शहर के मुक्तिधाम में जीर्ण शीर्ण हो रहे भारतीय नगर मुक्तिधाम को कायाकल्प कर रखरखाव सुव्यवस्थित रूप से संचालन करने का निर्णय बिलासपुर अग्रवाल समाज ने लिया है, विगत 1 वर्षों से सेवा कार्य सामाजिक सहयोग से किया जा रहा है।

जिसके फल स्वरुप भारतीय नगर मुक्तिधाम को अग्रवाल सेवा समिति के द्वारा व्यवस्थित कर एक नया रूप स्वच्छ वातावरण एवं सौंदरीकरण का प्रयास किया गया है, और सभी समाजीक सहयोग से निरंतर सेवा कार्य अग्रवाल सेवा समिति के द्वारा किया जा रहा है। 12 अप्रैल रविवार को कार्यक्रम में शहर के सभी सामाजिक,सोशल, संगठनों विभिन्न समाज के पदाधिकारीयो से कार्यक्रम में शामिल होने का निवेदन अग्रवाल सेवा समिति ने किया है। अग्रवाल सेवा समिति के द्वारा भारती नगर मुक्तिधाम को व्यवस्थित करने के लिए निर्माण कार्य तथा सौंदरीकरण कार्य कराया जा रहा था। अब यह मुक्ति धाम सुविधाजनक बनकर तैयार है। और इसका संचालन भी अग्रवाल सेवा समिति के द्वारा ही किया जाना है। अग्रवाल समाज ने कहा आप सभी गणमान्य सामाजिक संगठनों की उपस्थिति से सेवा समिति का मनोबल बढ़ेगा।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *