Blog

चालान से बचने ढंक रहे या लगा रहे आड़े-तिरछे नंबर प्लेट, विभाग कसेगा शिकंजा

ट्रैफिक नियमों व कैमरों से बचने के हथकंडे

आईटीएमएस कैमरों से सुधरी ट्रैफिक व्यवस्था,लेकिन बढ़ी नई तरह की चालाकी

बिलासपुर।शहर में हाईटेक ट्रैफिक सिस्टम लागू होने के बाद जहां सड़क पर अनुशासन बढ़ा है।वहीं कुछ वाहन चालकों ने नियमों से बचने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। बिलासपुर की सड़कों पर इन दिनों ऐसे कई वाहन नजर आ रहे हैं। जिनकी नंबर प्लेट या तो बंकी हुई है, हटाई गई है या फिर गलत नंबर दर्ज कर चलाया जा रहा है।

दरअसल शहर में लागू इंटेलिजेंट ट्रैफिक एंड मैनेजमेंट सिस्टम आईटीएमएस के तहत हर प्रमुख चौक-चौराहे पर लगे कैमरे लगातार निगरानी कर रहे हैं और नियम तोड़ने वालों का ऑनलाइन चालान सीधे उनके घर पहुंच रहा है। लेकिन कुछ चालक इस सिस्टम को चकमा देने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। पुलिस अधिकारियों की माने तो ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।लेकिन कार्रवाई सिर्फ गिने चुने लोगों पर होती है।जबकि कई वाहन चालक चौक चौराहे पर बिंदास और बेखौफ होकर बाइक को दौड़ाते है।जिसमें तीन सवारी या फिर बिना नम्बर की बाइक रहती है।जिन पर कार्रवाई करने में ट्रैफिक पुलिस का भी पसीना छूट जाता है।
हालाकि कई लोगो पर कार्रवाई होती है लेकिन अधिकतर लोग नियम तोड़ने वाले भी रहते है।जो नियमों को अपनी जेबें रखकर चलते है।जिनका कहना है कि बिना नम्बर की गाड़ियों की पहचान करना पुलिस विभाग के लिए मुश्किल है।

*नंबर प्लेट छुपाने के कई अलग-अलग तरीके*

पुलिस की जांच में सामने आया है कि कई वाहन चालक घर से निकलते ही नंबर प्लेट को कपड़े, कागज या पॉलिथिन से ढंक लेते हैं। कुछ चालक तो गाड़ी की नंबर प्लेट ही निकाल देते हैं, ताकि कैमरों में उनकी पहचान न हो सके। इतना ही नहीं, कई मामलों में देखा गया है कि चालक चौक के पास पहुंचते ही हाथ से नंबर प्लेट ढंक लेते हैं, जबकि कुछ लोग गलत या फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सड़कों पर वाहन चला रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह सीधे-सीधे कानून का उल्लंघन है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

*बच निकलते हैं नियम तोड़ने पर भी*

आईटीएमएस के कैमरे उन्हीं वाहनों को चिन्हित कर पाते हैं, जिनकी नंबर प्लेट स्पष्ट दिखाई देती है, ऐसे में नंबर प्लेट हटाकर या छुपाकर चलना पुलिस के लिए बड़ी परेशानी बन रहा है। कई दफा ऐसे वाहनों का उपयोग आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले भी कर दे रहे हैं।

*बिना नंबर प्लेट और फर्जी नंबर वालों पर शिकंजा*

स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के अलावा थानों की पुलिस भी शहर व आसपास के क्षेत्र में विशेष अभियान शुरू कर दिया है। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की पहचान कर उन्हें रोका जा रहा है और मौके पर ही कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही नकली या गलत नंबर प्लेट लगाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें पुलिस ने चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की है।

*आईटीएमएस से आम लोग हुए सतर्क*

आईटीएमएस सिस्टम लागू होने के बाद शहर में यातायात व्यवस्था में स्पष्ट सुधार देखा गया है। बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट नहीं लगाना, रेड लाइट जंप करना और ओवरस्पीडिंग जैसी घटनाओं=में कमी आई है। अब चालान सीधे घर पहुंचने लगे हैं, जिससे आम लोग सतर्क हुए हैं और नियमों का पालन भी बढ़ा है। लेकिन कुछ लोग जुर्माने से बचने के लिए अवैध तरीके अपनाने लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *