रिहर्सल बना रणभूमि: भाजपा बैठक में घमासान, मेयर–पार्षद में ‘कांग्रेस’ को लेकर सीधी टक्कर…भाजपा दफ्तर में फूटा सियासी बम: मेयर–पार्षद भिड़े, कांग्रेस कनेक्शन पर खुली जंग,एक दूसरी पर लगा कांग्रेसी होने का आरोप

भाजपा पार्षदों की बैठक में नहीं पहुंचे विधायक सामान्य सभा में सफाई- पानी का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस
बिलासपुर।नगर निगम बिलासपुर साधारण सम्मेलन और बजट सत्र से पहले सत्तापक्ष अपनी रणनीति साधने बैठा था, लेकिन मंच सियासी अभ्यास का नहीं, टकराव का बन गया। करबला रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित रिहर्सल बैठक में मेयर और पार्षदों के बीच ऐसा टकराव हुआ कि मुद्दे से बहस शुरू हुई और व्यक्तिगत आरोपों तक जा पहुंची।
बैठक साफ था कि 13 अप्रैल के सम्मेलन में विपक्ष के सवालों का जवाब कैसे दिया जाए, बजट को कैसे पास कराया जाए। लेकिन शुरुआत होते ही पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया। सवाल सीधे थे कि जब शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल है, डिवाइडर और फुटपाथ की धुलाई तक नहीं हो रही, तो फिर ठेका कंपनी लायन सर्विसेज को भुगतान में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी किस आधार पर दे दी गई। यहीं से माहौल गर्म हुआ। पार्षदों ने आरोप लगाया कि बिना एमआईसी और सामान्य सभा की मंजूरी के यह फैसला लिया गया। काम जमीन पर कमजोर है, लेकिन भुगतान में राहत दी जा रही है।इस विरोधाभास ने बैठक का संतुलन बिगाड़ दिया।
मेयर ने एक पार्षद पर आरोप लगाया,तुम तो कांग्रेस से आए हो, कांग्रेसियों के साथ बैठते हो।बस फिर क्या था। पार्षद ने भी बिना देर किए तुर्की जवाब दिया आपका रिश्ता भी कांग्रेस से ही रहा है।
इस एक लाइन ने पूरी बैठक का माहौल बदल दिया। रणनीति की जगह आरोपों की आवाज गूंजने लगी। कमरे में शोर बढ़ा, आवाजें तेज हुईं और बैठक हंगामे में बदल गई। स्थिति यहीं नहीं थमी। बैठक के दौरान ‘ले-ले’ जैसे तंज भी गूंजे। एक एमआईसी सदस्य से जुड़े ठेकेदार को लेकर खुलकर टिप्पणियां हुईं। निगम के पेट्रोल पंप को कम दर पर ठेके पर देने के मुद्दे पर भी सवाल उठे। आरोप लगे कि फैसले पारदर्शी तरीके से नहीं लिए जा रहे, बल्कि अंदरखाने तय हो रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक और बात साफ दिखी-बैठक में वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की गैरमौजूदगी। जिस मंच से एकजुटता का संदेश जाना था, वहीं अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई। अब नजर 13 अप्रैल के साधारण सम्मेलन और बजट सत्र पर है। रिहर्सल में जिस तरह की तल्खी दिखी है, उससे संकेत साफ हैं- सदन में बहस सिर्फ मुद्दों तक सीमित नहीं रहेगी, सियासी टकराव और तीखा होगा।
विधायक नहीं पहुंचे,महापौर ने की चर्चा
नगर निगम की सामान्य सभा 13 अप्रैल को होगी।जिसमें विधायक अमर अग्रवाल, धामलाल कौशिक धर्मजीत सिंह सुशांत शुक्ला को मौजूद रहना था लेकिन विधायक नहीं पहुंचे। महापौर पूजा विधानी ने बैठक ली और सदन में भाजपा का पक्ष रखने के लिए रणनीति बनाई। नगर निगम में महापौर पूजा विधानी दूसरा बजट सम्मेलन में 1100 करोड़ का बजट पेश करेगी। इसके अलावा अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेल मैदान बनाने के लिए मंगला में 12 एकड़ जमीन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की आबंटित करने का प्रस्ताव भी सम्मेलन में ले जाने की तैयारी है।
सामान्य सभा में इस बार बजट के अलावा और कोई बड़ा कोई मुद्दा नहीं
सामान्य सभा में इस बार बजट के अलावा और कोई बड़ा कोई मुद्दा नहीं है। वहीं नगर निगम के 70 वार्ड में पेयजल सफाई व्यवस्था को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी। महापौर पूजा विधानी के दिशा निर्देश पर सभी 8 जोन में भाजपा पार्षदों की बैठक हो चुकी है जिसमें पेयजल समस्या को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई है। सामान्य सभा में पहले एक पंटा पार्षदों के सवाल जवाब का होगा और भाजपा और कांग्रेस में जो सवाल लगाए है, उसमें अधिकांश ने पेयजल समस्या तथा सफाई व्यवस्था को लेकर सामान्य सभा में प्रश्न किया है। 13 अप्रैल को लखीराम आडिटोरियम में दोपहर 12 बजे सामान्य सभा शुरू होगी। सभापति विनोद सोनी सामान्य सभा की तैयारी को लेकर निगम आयुक्त तथा अधिकारियों को सभी विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। बैठक व्यवस्था भी प्रोटोकॉल के अनुसार हेगा।
कांग्रेस पार्षद दल ने भी सफाई,पेयजल और अन्य मुद्दों पे घेरने की बनाई रणनीति
काग्रेस
पार्षद दल ने भी सामान्य सभा में सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बनाई है। बेजा कब्जा पेय जल समस्या तथा सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पक्ष दल महापौर तथा भाजपा पार्षद को घेरेंगे। निगम के नेता प्रतिपक्ष भरतं कश्यप ने कांग्रेस पार्षदों के साथ रणनीति बनाई है। भरत कश्यप ने कहा है कि इस बार सामान्य सभा में कांग्रेस सफाई व्यवस्था का मुद्दा सदन में लाएगी। लायंस कंपनी को ठेका देने के लिए 3 करोड़ से अधिक का प्रस्ताव बिना सामान्य सभा में पास किए बगैर राज्य शासन को भेज दिया गया है जिस पर कांग्रेस निंदा प्रस्ताव पारित करेगी और श्रद्धांजलि योजना को लेकर भी कांग्रेस पार्षद दल भाजपा को घेरने की तैयारी कर रहे है।श्रद्धांजलि योजना में भाजपा शासनकाल में सिर्फ बीपीएल कार्ड धारकों को सहायता राशि देने का नियम बना दिया गया है जिसमें कई परिवार श्रद्धांजलि योजना से वंचित हो रहे है। इसे पूर्व की तरह लागू करने की मांग कांग्रेस पार्षद दल ने की है।
जिलाअध्यक्ष बोले,सामान्य सभा में भाजपा के सभी पार्षद अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे
बैठक में प्रथम मुख्य 7 प्रस्तावों का पठन किया। साथ ही अतिरिक्त आठ प्रस्तावों का वाचन किया। प्रस्तावों के पठन के पश्चात बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने पार्षद दल को संबोधित करते हुए कहा कि सामान्य सभा की जो बैठक होगी उसमें अनिवार्य रूप से सभी पार्षदों को उपस्थित रहना है। बैठक में पार्षदों को शालीनता के साथ सभी प्रस्तावों पर बहुमत के आधार पर समर्थन प्रदान करना है।
महापौर बोली,पार्षदों को एकजुटता के साथ समर्थन करना है
महापौर पूजा विधानी ने कहा कि स्वच्छता के मामले में आज नगर निगम बिलासपुर का महत्वपूर्ण स्थान है। वर्तमान में नगर में स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य भी चल रहा है, इसका हमें ध्यान रखना है। उन्होंने पार्षदों से अपील करते हुए कहा कि सामान्य सभा की बैठक में एक जुटता के साथ प्रस्ताव का समर्थन करना है।
नेता प्रतिपक्ष बोले,तैयारी पूरी
कांग्रेस पार्षद और नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप का कहना है कि हमारी पूरी तैयारिया हो चुकी है।निगम के भाजपा पार्षदों और एमआईसी मेंबरों को घेरने के लिए तैयार है।वार्डो की सफाई और अनदेखी करने के अलावा पेयजल की समस्याओं के अलावा अन्य कई मुद्दे है जिसमें भाजपा को घेरा जाएगा।