धमकी मिली तो घर से 70 लाख के जेवरात चोरी किया,अब समझौता करा रही पुलिस
आसमां सिटी के सतीश मिश्रा ने एसएसपी से की शिकायत
आरोपियों पर सकरी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
बिलासपुर । आसमा सिटी निवासी सतीश मिश्रा पिता आर. के. मिश्रा ने, थाना सकरी पर आरोप लगाया है कि उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देने वालों पर पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है एवं 70 लाख के जेवरात भी भैया दुकान कर ले लिए गए और आरोपियों से समाझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
सतीश मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि उनका नाबालिग पुत्र 16 वर्ष का है उसके स्कूल के दोस्त उज्जवल राणा, मयंक जोशी तथा तनय के द्वारा पिछले 5-6 महीनों से उधारी रुपए देने 30,000/-के मामले में जिसका व्याज 3 लाख रुपए ब्याज सहित वापस नहीं देने पर पुत्र और पिता को जान से मारने की धमकी दे रहे। नाबालिकों के दबाव में आकर सतीश मिश्रा के बेटे ने घर में सोने का जेवर है अपने दोस्तों को दे दिया। और
उसके बदले में नकली जेवर अलमारी में रख दिया। प्रणव से 60-70 लाख रूपये के सोने का जेवर मंगाकर उसे सोने चांदी के व्यापारी को बेचा गया। उस सभी जेवर को बेचे गये कीमत से मिली राशि को उज्जवल राणा, मयंक जोशी ने जबरन रख लिया और तनय को हिस्से की राशि दे दिया गया। उसके कुछ माह बाद फिर से मेरे पुत्र को और रकम की मांग करते हुये मेरी पत्नी के खाते के ए.टी.एम. से विभिन्न समय में 2,39,000/ मेरे पुत्र से निकलवा कर पुनः उज्जवला राणा और मयंक जोशी ने रख लिया। उसके पश्चात सतीश मिश्रा ने थाना प्रभारी सकरी को 24 मार्च को एक लिखित शिकायत दी गयी। जिसमें उक्त आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने का निवेदन मेरे द्वारा किया गया है।
जिस पर थाना प्रभारी सकरी ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करने का प्रयास किया है तथा 5 लाख के जेवर वापस करने की बात कही है। सतीश का कहना है कि यदि मामला दर्ज करेंगे तो चोरी करने वाला उसका बेटा ही है पहले उसके खिलाफ मामला दर्ज होगा। और आरोपियों से समझौता करने के लिए दबाव डाला जा रहा है।। बाकी सभी लगभग 60.00.000/ के जेवर के लिये द्वारा समझौता कराने का कार्य तथा बैठक करवाया गया। जिस पर भी आज तक उस समझौते की रकम नहीं दी गयी तथा उक्त राशि 2,39,000/-रु. के बदले भी अशफाक खान, आशीष शर्मा के द्वारा स्य जोशी एवं उनकी गाला जो को बैठाकर 1.80,000/-रू. लेकर सामझौता कर लो इसका दवाब
बनाने लगा। थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत करते हुए 60 लाख के जेवरात वापस करने के लिए गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक को भी सतीश मिश्रा ने ज्ञापन दिया है और आरोपियों से सारे जेवरात वापस करने की मांग रखी है लेकिन बताया जाता है कि मिश्रा परिवार के सभी जेवरात सकरी थाना के पुलिस कर्मियों ने आपस में बांट लिया है। थाना प्रभारी सकरी को मेरे पुत्र प्रणव मिश्रा उम्र 16 वर्ष को उसके दोस्तों के द्वारा ब्याज में रकम उगाही जान से मारने की धमकी, भयादोहन करके ब्लैक मेलिंग कर 60-70 लाख के गहने जेवरात तथा 2,39,000/-रू. मेरी पत्नी के खाते से जबरन निकलवा कर ले लेने पर अपराध दर्ज करने बाबत् शिकायत की गयी जिसे पर थाना प्रभारी सकरी के द्वारा मुझे डरा धमका कर समझौता करने तथा अपराध दर्ज नहीं करने की जांच कर शिकायत पर अपराध दर्ज करने की मांग पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से की है।