Blog

छत्तीसगढ़ में हीटवेव का असर, 20 अप्रैल से 15 जून तक सभी स्कूल बंद, सरकार का बड़ा फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेश के सभी स्कूलों में समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।

दरअसल, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। तेज धूप और लू के कारण स्कूलों में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसके बाद सरकार ने तत्काल यह कदम उठाया।

जारी आदेश के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक प्रदेश के सभी स्कूलों में कक्षाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। यह आदेश पूरे छत्तीसगढ़ में लागू होगा, जिसमें सरकारी, निजी (अशासकीय) और अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय शामिल हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने साफ कहा है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस निर्णय से जहां छात्रों और अभिभावकों को राहत मिली है, वहीं प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *